51 की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने बल्ले से मचाई तबाही, इंग्लैंड के खिलाफ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

51 की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने बल्ले से मचाई तबाही, इंग्लैंड के खिलाफ भारत को दिलाई 9 विकेट से जीत

सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ खेली 34 रन की शानदार पारी।

Sachin Tendulkar (Photo Source: X)
Sachin Tendulkar (Photo Source: X)

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) 2025 का तीसरा मुकाबला इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में 25 फरवरी को खेला गया। भारतीय टीम ने 11.4 ओवरों में 132 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस मुकाबले में विस्फोटक पारी खेल भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। तेंदुलकर की बैटिंग देख फैंस को पुराने दिन याद गए, जब दिग्गज खिलाड़ी अपने ऐसे ही अंदाज से टीम को मैच जितवाया करते थे।

सचिन तेंदुलकर ने 21 गेंदों में बनाए 34 रन

इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाफ टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की थी। गुरकीरत सिंह मान और सचिन तेंदुलकर के बीच पहले विकेट के लिए 75 रनों की शानदार साझेदारी हुई। सचिन ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 161.90 की स्ट्राइक रेट से 5 गेंदों में एक चौकों की मदद से 34 रन की शानदार पारी खेली। स्टेडियम में 36,000 लोग मौजूद थे, जो सचिन के “विंटेज मास्टरक्लास” को देखकर रोमांचित हो गए। फैंस जोर-जोर से सचिन-सचिन के नारे लगाते हुए नजर आए।

युवराज सिंह ने भी दिखाया अपना जौहर

युवराज सिंह भी अपना मास्टरक्लास दिखाने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने 14 गेंदों में 192.86 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, गुरकीरत सिंह मान ने 35 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 63 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया।

दो मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है इंडिया मास्टर्स

इंडिया मास्टर्स दो मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज मास्टर्स एक मैच में एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं।

close whatsapp