'हमें कोई ड्रॉ मैच नहीं चाहिए इसलिए...'- WTC फाइनल से पहले रिकी पोंटिंग ने भारत-ऑस्ट्रेलिया को दी बड़ी हिदायत - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हमें कोई ड्रॉ मैच नहीं चाहिए इसलिए…’- WTC फाइनल से पहले रिकी पोंटिंग ने भारत-ऑस्ट्रेलिया को दी बड़ी हिदायत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल 7 जून से खेला जाएगा।

India Australia Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)
India Australia Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा। आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी में लग चुके हैं। आगामी WTC फाइनल टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम है, क्योंकि टीम ने 2013 के बाद अब तक एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी।

जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाती हुई नजर आएगी। इसी बीच पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का कहना है कि, क्रिकेट की दुनिया एक शानदार मुकाबला चाहती है उन्हें कोई ड्रॉ मैच नहीं चाहिए।

उन्हें आक्रमक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए- रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग चाहते हैं दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में आक्रमक अंदाज में प्रदर्शन करते हुए नजर आए। दोनों टीमों को सर्वश्रेष्ठ दिखाना चाहिए और टेस्ट मैच को ड्रॉ होने से बचाना चाहिए। रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘क्रिकेट की दुनिया एक अविश्नसनीय रूप से टेस्ट मैच को एक अच्छे परिणाम के साथ देखने की हकदार है। हमें ड्रॉ मैच नहीं चाहिए।’

रिकी पोंटिंग ने आगे बात करते हुए कहा, ‘इसलिए मैं दोनों कप्तानों से कहूंगा कि वहां जाकर अच्छी आक्रमकता के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलें और सुनिश्चित करें कि अंत में कोई नतीजा निकले। यहां तक कि अगर इसका मतलब यह है कि मैच जीतने के लिए खुद को और टीम को संभावित रूप से हारने के पक्ष पर रखना है, तब भी इसे करें।’

इंग्लैंड की टीम हर समय जीत का नजरिया रखती है- रिकी पोंटिंग

रिकी पोटिंग ने आगे बात करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का उदाहरण देते हुए कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से मैंने टेस्ट क्रिकेट को खेलते हुए देखा है वह वास्तव में ताजा तरीका है  इंग्लैंड हर कीमत पर जीत का ही दृष्टिकोण रखती है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को सर्वश्रेष्ठ तरीके से खेला है जिस तरह से खेलना चाहिए। मुझे लगता है कि फाइनल में दोनों कप्तानों को दिखाना चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट को आक्रमक तरीके से खेला जा सकता है।’

close whatsapp