CWC 2023: कोहली के कारण सेमीफाइनल से बाहर हो गया है ऑस्ट्रेलिया? गौतम गंभीर ने लिया कंगारूओं से पंगा
ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत से हारने के बाद सभी टॉप टीमों के खिलाफ जीतना बहुत जरूरी है।
अद्यतन - Oct 11, 2023 4:35 pm

भारत के 2011 वर्ल्ड कप विजेता बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर Gautam Gambhir ने जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की छह विकेट की हार को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है।
गौतम गंभीर ने कहा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पास विराट कोहली को आउट कर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच जीतने का बेहद शानदार मौका था, लेकिन मिचेल मार्श ने मिड विकेट पर उनका कैच छोड़कर बहुत बड़ी गलती कर दी।
ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाएगा: Gautam Gambhir
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा इस गलती के साथ ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस से बाहर भी हो गई है। उन्होंने आगे कहा ऑस्ट्रेलिया को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए भारत से हारने के बाद अब सभी टॉप टीमों के खिलाफ मैच जीतने होंगे।
आपको बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में 8 अक्टूबर को खेले गए वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में मिचेल मार्च ने विराट कोहली को 12 पर ड्रॉप कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने 85 रनों की शानदार पारी खेली और केएल राहुल (97*) के साथ 165 रनों की साझेदारी कर भारत को 6 विकेट से मैच जीतने में मदद की।
“….ऑस्ट्रेलिया टॉप चार से बाहर हो सकता है”: गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा: “अगर भारत 10-4 या 20-4 पर होता तो बहुत दबाव में होता। विराट कोहली जैसे बल्लेबाज के आउट होने के बाद भारत के लिए 200 रनों का पीछा करना मुश्किल हो जाता। इसलिए, ऑस्ट्रेलिया ने कोहली का कैच ड्रॉप कर न केवल मैच गंवाया, बल्कि उन्होंने संभवतः सेमीफाइनल में भी अपनी जगह खो दी है।
वर्ल्ड कप एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें इस कैच छूटने की वजह से ऑस्ट्रेलिया टॉप चार से बाहर हो सकता है और सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत से हारने के बाद सभी टॉप टीमों के खिलाफ जीतना बहुत जरूरी है।”