CWC 2023: Keshav Maharaj भले ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका से खेलते हो, लेकिन उनका दिल आज भी हिंदुस्तानी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: Keshav Maharaj भले ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका से खेलते हो, लेकिन उनका दिल आज भी हिंदुस्तानी है

दक्षिण अफ्रीका का जारी वर्ल्ड कप 2023 में अगला मुकाबला 21 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ है।

Keshav Maharaj. (Image Source: X)
Keshav Maharaj. (Image Source: X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मुकाबले से पहले भारत बनाम पाकिस्तान मैच ने खूब सुर्खियां बटोरी। आपको बता दें, भारत में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक दो बड़े उलटफेर देखने को मिले।

पहला, अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को मात देकर सभी को हैरान कर दिया, तो वहीं नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका पर करीबी जीत दर्ज कर सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड का दबदबा जारी है, उन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है।

Keshav Maharaj के बल्ले ने लूटी सुर्खियां

इस बीच, साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड वर्ल्ड कप 2023 मैच में कई पलों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, और उन्ही में से एक दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर Keshav Maharaj का बल्ला है। हालांकि, केशव महाराज के बल्ले और बल्लेबाजी से ज्यादा उस साइन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, जो उनकी जड़ों से संबंधित है।

जब भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे तो सभी की नजरें उनके बल्ले पर छपे ॐ साइन पर जाकर रुक गई। अब केशव महाराज के बल्ले की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई हैं, और कई भारतीय प्रशंसक अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए स्पिनर की सराहना कर रहे हैं।

कौन हैं Keshav Maharaj?

केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं, जिनका भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सुल्तानपुर से गहरा नाता है। केशव के पिता के पूर्वज सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन साल 1874 में उनके पूर्वज अच्छी नौकरी की तलाश में भारत से डरबन चले गए थे। लेकिन उन्होंने भारतीय संस्कृति से नाता नहीं तोड़ा, और वे सभी हिंदू त्योहार मनाते हैं। यहां तक कि महाराज की पत्नी लेरिशा भी भारतीय मूल की हैं।

आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका का जारी वर्ल्ड कप 2023 में अगला मुकाबला 21 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है और इस समय वे CWC 2023 की अंक तालिका में चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?