CWC 2023: ये क्या, अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद खुद को टॉर्चर करने की बात कर रहे हैं इंग्लैंड के कप्तान Jos Buttler!
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 69 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
अद्यतन - Oct 16, 2023 10:22 am

इंग्लैंड के कप्तान Jos Buttler ने स्वीकार किया कि 15 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मुकाबले में उनकी टीम को अफगानिस्तान ने बुरी तरह से पराजित किया और उनकी टीम को इस शर्मनाक हार से बहुत दुख होना चाहिए।
जोस बटलर ने आगे कहा कि उनकी टीम बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपने खेल में टॉप पर था। आपको बता दें, वर्ल्ड कप 2023 के इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज (80) और इक्रम अलीखिल (58) के अर्धशतकों के बदौलत 284 रन बनाए।
उन्होंने आज हमारे चारों खाने चित किए: Jos Buttler
जीत के लिए 285 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के स्पिनरों के जाल में इतनी बुरी तरह फांसी की वे पूरे 50 ओवर तक नहीं खेल पाए और 215 रनों पर ऑल आउट हो गए। इस तरह अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 69 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
यहां पढ़िए: इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत को Rashid Khan और Mujeeb Ur Rahman ने इसे भूकंप प्रभावितों को किया समर्पित
इस बीच, जोस बटलर ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा: “टॉस जीतना और बहुत सारे रन लीक करना बेहद निराशाजनक है। इस हार का श्रेय अफगानिस्तान को जाता है, उन्होंने आज हमारे चारों खाने चित किए हैं। हम हम बल्ले और गेंद दोनों के साथ उस स्तर पर नहीं थे जैसा हम चाहते थे। उनके पास कुछ शानदार गेंदबाज हैं, ओस उतनी नहीं आई जितनी हमें उम्मीद थी, गेंद भी थोड़ी रुकी रही।
‘अब हमें मजबूत होकर वापस आने की जरूरत है’
उन्होंने सीधी गेंदबाजी की और स्टंप्स को खेल में रखा, हम स्पिन के खिलाफ अच्छा नहीं खेला। हमें इस वर्ल्ड कप में मिली हारों को खुद को आहत होने देना होगा, इनसे इतनी जल्दी उबरने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि हमें इस पर विचार करने की जरूरत है। अब हमें बहुत अधिक लचीलापन दिखाने और मजबूत होकर वापस आने की जरूरत है। हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है, जो दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें और हम सभी इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे।”