अब दानिश कनेरिया इशान और श्रेयस को बल्लेबाजी का पाठ पढ़ा रहे हैं
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इशान ने 89 और अय्यर ने 57 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - Feb 26, 2022 3:18 pm

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में शानदार बल्लेबाजी के लिए इशान किशन और श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाने के लिए संघर्ष किया, लेकिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मौके का फायदा उठाया और 56 गेंदों में 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इस दौरान दस चौके और तीन बड़े-बड़े छक्के लगाए।
इस बीच, मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए श्रेयस अय्यर ने भी सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पिछली कुछ सीरीज में इन दोनों बल्लेबाजों को भारतीय टीम में लगातार मौके नहीं मिले और इस सीरीज के लिए विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम देने से इन दोनों खिलाड़ियों को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।
इशान किशन को मौके का पूरा फायदा उठाने की जरूरत है: दानिश कनेरिया
कनेरिया ने कहा कि पहले टी-20 में दोनों की पारी को साबित कर दिया कि उनके पास किस तरह की क्षमता है और वो धीमी विकेट पर किशन की अनुकूलन क्षमता से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि पंत इस समय नंबर एक विकेटकीपर हैं, इसलिए किशन को अपना अच्छा काम जारी रखना होगा और अपने रास्ते में आने वाले हर मौके का फायदा उठाना होगा।
अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कनेरिया ने कहा कि, “इशान किशन और श्रेयस अय्यर दोनों को आईपीएल नीलामी में आकर्षक अनुबंध मिले। श्रीलंका के खिलाफ अपने प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी-20 क्रिकेट में उन्हें इतना ऊंचा दर्जा क्यों दिया जाता है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “क्रीज पर रहने के दौरान किशन ने बल्लेबाजी को बेहद सरल बना दिया। विकेट धीमा था और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थी। इसके बावजूद किशन ने शानदार बल्लेबाजी की। वह इस सीरीज के महत्व को जानते हैं क्योंकि ऋषभ पंत अभी भी भारत के लिए नंबर 1 कीपर हैं। उन्हें अपने मौके का पूरा फायदा उठाने की जरूरत है। जहां वेस्टइंडीज सीरीज उनके लिए भारी साबित हुई, वहीं श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शानदार शुरुआत की है।”