CT 2025: IND vs BAN आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India vs Bangladesh के बीच का मैच?

Champions Trophy 2025, IND vs BAN Match-2: भारत और बांग्लादेश के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई में खेला जाएगा।

Bangladesh vs India, 2nd Match (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh vs India, 2nd Match (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN Match Prediction: जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी का दूसरा मैच 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। दोनों ही टीमों का यह पहला मैच होगा, जिसमें वे जीत हासिल कर टूर्नामेंट में शानदार तरीके से शुरुआत करना चाहेंगी।

IND vs BAN Match Details(भारत बनाम बांग्लादेश मैच डिटेल्स):

मैच  भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा मैच
वेन्यू दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
तारीख और समय गुरूवार, 20 फरवरी, 2.30 PM IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

IND vs BAN ODI, Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 41
भारत 32
बांग्लादेश 08
नो रिजल्ट 01
टाई 00

IND vs BAN: दुबई स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

रिपोर्ट की मानें तो दुबई में भारत को मिलने वाली पिच भी नई होगी। दुबई स्टेडियम में दो ऐसी फ्रेश पिचें हैं, जिनका इस्तेमाल हाल फिलहाल में किसी भी मैच के लिए नहीं किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दुबई की पिच पहले की तरह धीमी नहीं रहेगी। पिचें थोड़ी तेज होंगी, जिससे स्पिनरों को फायदा मिलेगा। अगर स्पिनर थोड़ी तेज गेंद डालता है तो उसे मदद मिल सकती है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

भारत (IND):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

बांग्लादेश (BAN):

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- मोहम्मद शमी

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- विराट कोहली

अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में टीम के बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। वनडे फाॅर्मेट में कोहली के रिकाॅर्ड भी शानदार हैं। वर्ल्ड कप 2023 में कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी भी खेली थी।

IND vs BAN Today’s Match Prediction: भारतीय टीम मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो  1

भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बांग्लादेश का पावरप्ले स्कोर- 65-85

पहली पारी का स्कोर- 260-280

भारत ने जीत हासिल की

सिनैरियो  2

बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी

भारत का पावरप्ले स्कोर- 70-80

पहली पारी का स्कोर- 290-320

भारत ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp