क्रिकेट से उठ गया है डेविड वॉर्नर का मन, सोशल मीडिया पर कुछ भी कर रहे हैं पोस्ट!
डेविड वॉर्नर ने फिर से फैन्स के साथ शेयर की मजेदार रील वीडियो।
अद्यतन - Feb 25, 2023 4:22 pm

चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया टीम के कई खिलाड़ी टेस्ट सीरीज छोड़ घर लौट गए हैं, जिसमें से एक नाम बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का भी है। साथ ही वॉर्नर पहले 2 टेस्ट मैच में अपनी बल्लेबाजी की छाप नहीं छोड़ पाए थे, लेकिन ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर जरूर अपनी छाप छोड़ रहा है और हाल ही उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
क्यों अचानक सीरीज छोड़ ऑस्ट्रेलिया लौटे डेविड वॉर्नर?
टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम पहले ही लगातार 2 टेस्ट मैच हार चुकी है, वहीं बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उनकी कोहनी की चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें बीच सीरीज में ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ गया है।
डेविड वॉर्नर के पास क्रिकेट से ज्यादा सोशल मीडिया के लिए टाइम है!
*डेविड वॉर्नर ने फिर से फैन्स के साथ शेयर की मजेदार रील वीडियो।
*ये रील वीडियो साउथ के सुपरस्टार विक्रम की फिल्म I की है।
*फिल्म के फाइट सीन में वॉर्नर ने विक्रम की जगह लगाया खुद का चेहरा।
*वहीं कैप्शन में लिखा- मेरी पसंदीदा में से एक, फिल्म का नाम बताओ आप।
फैन्स के साथ डेविड वॉर्नर ने ये मजेदार वीडियो किया शेयर
IPL में फिर से कप्तानी करते हुए दिखेगा ये खिलाड़ी
अपनी कप्तानी में SRH टीम को आईपीएल का खिताब जीतवाने वाले डेविड वॉर्नर एक बार फिर से लीग में बतौर कप्तान उतरने वाले हैं, जहां वो पंत की जगह इस बार दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए आपको नजर आएंगे IPL 2023 में।