IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वाॅर्नर को इंस्टाग्राम और एक्स पर किया ब्लाॅक, खिलाड़ी ने शेयर की फोटोज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वाॅर्नर को इंस्टाग्राम और एक्स पर किया ब्लाॅक, खिलाड़ी ने शेयर की फोटोज

सनराइजर्स हैदराबाद वाॅर्नर की कप्तानी में एक बार आईपीएल खिताब जीती है।

David Warner (Image Credit- Twitter X)
David Warner (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन आज 19 दिसंबर, मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में जारी है। तो वहीं इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। साथ ही आईपीएल की एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2023 जिताने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 6.8 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया है।

दूसरी ओर, ट्रेविस हेड को हैदराबाद द्वारा अपनी टीम में शामिल करने को लेकर फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान और ट्रेविस हेड के ऑस्ट्रेलियाई टीम में साथी खिलाड़ी डेविड वाॅर्नर ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम व एक्स पर बधाई देने के लिए पोस्ट करनी चाही, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।

इसके बाद क्रिकेटर ने बताया है कि इन दोनों ही प्लेटफाॅर्म पर सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें ब्लाॅक कर रखा है। तो वहीं वाॅर्नर ने इसको लेकर कुछ स्क्रीनशाॅट भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं।

देखें डेविड वाॅर्नर द्वारा शेयर किए गए ये फोटोज

तो वहीं आपको डेविड वाॅर्नर के बारे में बताएं उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़ 25 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली ने उन्हें रिटेन किया है।

तो वहीं उनके प्रदर्शन के बारे में बताएं तो साल 2022 में वाॅर्नर ने 12 मैचों में 48 की औसत से कुल 432 रन, तो साल 2023 में 14 मैचों में उन्होंने दिल्ली की कप्तानी करते हुए 36.86 की औसत से कुल 516 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ चेन्नई को पछाड़कर इस प्रोटीज ऑलराउंडर को किया अपनी टीम में शामिल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?