चेन्नई में भी डेविड वॉर्नर का क्रेज है सुपर से ऊपर, फैन लेकर आया धाकड़ बल्लेबाज के लिए खास गिफ्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई में भी डेविड वॉर्नर का क्रेज है सुपर से ऊपर, फैन लेकर आया धाकड़ बल्लेबाज के लिए खास गिफ्ट

ऑस्ट्रेलिया टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ चेन्नई में ही खेलना है।

David Warner Fan (Pic Source-Instagram)
David Warner Fan (Pic Source-Instagram)

ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की फैन फॉलोइंग भारत में काफी ज्यादा है। ऐसे कई लोग हैं जो यह चाहते हैं कि डेविड वॉर्नर को भारतीय नागरिकता मिल जाए ताकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की जगह भारत से खेलने का मौका मिले।

दरअसल डेविड वॉर्नर को क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर Reels बनाना भी काफी अच्छा लगता है और उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों में Reels बनाई हैं। कई लोग ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के डांस की जमकर प्रशंसा करते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के वार्म अप मैच के दौरान भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बॉलीवुड मूवी पुष्पा-द राइज के एक गाने का स्टेप करते हुए देखा गया था।

बता दें, डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ इस समय भारत में है जहां 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने वाली है। इसी के साथ जब ऑस्ट्रेलियाई टीम चेन्नई पहुंची तब एक फैन को भारतीय जर्सी के साथ देखा गया जिसके पीछे ‘Warner 21’ लिखा हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी इस चीज को देखकर काफी खुश हुए और उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी वीडियो साझा की।

उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘ जब आप चेन्नई में आते हैं और देखते हैं कि एक फैन भारत की जर्सी के साथ खड़ा हुआ है। हालांकि बाद में पता चलता है कि यह जर्सी आखिर है क्या?’ जैसे ही डेविड ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की यह तुरंत वायरल होने लगी।

यह रहा डेविड वॉर्नर का पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

बता दें, डेविड वॉर्नर इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में वो और भी अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेंगे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ चेन्नई में ही खेलना है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी डेविड वॉर्नर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और कई लोगों का दिल जीता था। अब देखना यह है कि आगामी टूर्नामेंट में वो कैसा प्रदर्शन करते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?