खराब पिच मिला तो टेनिस खेलने को मजबूर हुए ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

खराब पिच मिला तो टेनिस खेलने को मजबूर हुए ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक वीडियो।

David Warner, Usman Khawaja and Steve Smith. (Photo Source: Instagram)
David Warner, Usman Khawaja and Steve Smith. (Photo Source: Instagram)

इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां इस दौरे पर पहले टेस्ट मैच होते ही पिच को लेकर काफी बवाल मचा था और इस मैच की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन वहां के फैन्स देश में क्रिकेट लौटने पर काफी खुश हैं, साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम भी वहां बिना डरे अपने खेल पर फोकस कर रही है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है।

पिच विवाद के बीच टेनिस खेलने में फोकस है ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का

पिच के कारण पहले टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों को निराशा हाथ लगी थी, वहीं आज इस सीरीज का दूसरा मैच शुरू होने जा रहा है। जिसे लेकर हर कोई उत्साहित है, साथ ही दोनों टीमें उत्साह से लबरेज है। वहीं इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम का एक वीडिया सामने आया है, जिसे टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने साझा किया है। जहां इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी कुछ और ही करते हुए नजर आ रहे हैं

*डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक वीडियो।
*इस वीडियो में वॉर्नर, स्मिथ सहित कई खिलाड़ी खेल रहे हैं टेनिस।
*क्रिकेट की तरह इन खिलाड़ियों का है टेनिस के खेल पर भी फोकस।
*सभी खिलाड़ी किसी पेशेवर की तरह खेल रहे हैं इस खेल को।

वॉर्नर ने साझा किया है ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

खराब पिच पर हुई थी ICC की कार्रवाई

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच  रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था, जहां ये मैच ड्रॉ पर ही छूटा था। जिसके बाद इस मैदान के पिच को लेकर काफी बवाल मचा था और कई खिलाड़ियों ने इस पिच की आलोचना की थी, साथ ही ICC  ने भी इस पिच को औसत से नीचे माना था और इसके खाते में 1 डिमेरीट अंक दे दिया था। वहीं पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने इसे सही पिच भी बताया था।

close whatsapp