SA vs IND: कगिसो रबाडा का पंजा, केएल राहुल का महत्वपूर्ण अर्धशतक और बारिश, पहले टेस्ट का पहला दिन काफी रोमांचक तरीके से हुआ खत्म - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: कगिसो रबाडा का पंजा, केएल राहुल का महत्वपूर्ण अर्धशतक और बारिश, पहले टेस्ट का पहला दिन काफी रोमांचक तरीके से हुआ खत्म

बारिश की वजह से पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल सिर्फ 59 ओवर का ही हो पाया जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 208 रन बनाए।

SA vs IND (Pic Source-Twitter)
SA vs IND (Pic Source-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल खत्म हो चुका है। बारिश की वजह से पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल सिर्फ 59 ओवर का ही हो पाया जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 208 रन बनाए।

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी का फैसला किया। यह मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 5 रन बनाकर आउट हो गए। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल भी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 12 गेंद में दो रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

यशस्वी जायसवाल ने इस मैच की पहली पारी में 17 रन बनाए। विराट कोहली ने 64 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेली जबकि श्रेयस अय्यर ने 31 रनों का योगदान दिया। रविचंद्रन अश्विन ने 11 गेंदों में दो चौकों की मदद से 8 रन बनाए जबकि Shardul Thakur ने 33 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 105 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 70* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि मोहम्मद सिराज ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने की बेहतरीन गेंदबाजी

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने इस मैच में अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है। कगिसो रबाडा ने अभी तक 17 ओवर में 44 रन देकर 5 विकेट अपने नाम कर लिए हैं जबकि नंद्रे बर्गर ने 15 ओवर में 50 रन देकर दो विकेट झटके। मार्को जानसेन ने अभी तक 15 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट अपने नाम कर लिया है।

खेल के दूसरे दिन दोनों ही टीमें एक दूसरे के ऊपर हावी होना चाहेंगी। खेल का पहला दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा है अब देखना यह है कि दूसरे दिन कौन किस पर हावी होता है?

https://twitter.com/AARkhan11/status/1739667340906861018

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?