पुरानी टीम SRH से लिया डेविड वॉर्नर ने बदला, जीत अपने नाम कर दिल्ली ने बजाया डंका - क्रिकट्रैकर हिंदी

पुरानी टीम SRH से लिया डेविड वॉर्नर ने बदला, जीत अपने नाम कर दिल्ली ने बजाया डंका

इस बेहतरीन मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की।

DC Beat SRH (Pic Source-Twitter)
DC Beat SRH (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 7 रनों से मात दी। इस बेहतरीन मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष पांडे ने 27 गेंदों में दो चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 34 गेंदों में चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 15 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 25 रन की बहुमूल्य पारी खेली। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 20 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वाशिंगटन सुंदर ने भी अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को खामोश रखा और 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके।

अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के सामने सनराइजर्स हैदराबाद हुई पस्त

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट 31 रन पर गिरा। हैरी ब्रूक ने 14 गेंदों में मात्र 7 रन बनाए। हालांकि हैदराबाद टीम की ओर से मयंक अग्रवाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 39 गेंदों में सात चौकों की मदद से 49 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

राहुल त्रिपाठी ने 15 रन का योगदान दिया। हालांकि जब मिडिल ओवर्स में टीम को तेजी से रन बनाने थे तब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को रोक कर रखा। कुलदीप यादव ने इस मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया जबकि अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके।

एनरिक नॉर्खिया ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके। SRH की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 15 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे। यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में दूसरी जीत है। अगर उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो यहां से उन्हें सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

https://twitter.com/Sahilsaharan290/status/1650561561361272832?s=20

https://twitter.com/Aneesh_98/status/1650561311837913088?s=20

close whatsapp