DC vs CSK Head to Head Record: दिल्ली vs चेन्नई हेड टू हेड रिकॉर्ड और सभी मैचों के रिजल्ट

DC vs CSK Head to Head Record: दिल्ली vs चेन्नई हेड टू हेड रिकॉर्ड और सभी मैचों के रिजल्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास में 29 मुकाबले खेले हैं।

DC vs CSK (Photo Source: IPL/BCCI)
DC vs CSK (Photo Source: IPL/BCCI)

DC vs CSK: आईपीएल 2024 में अब तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मैच में काफी रोमांच देखा जा रहा है। अब टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। क्योंकि, दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं, बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो उन्होंने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 63 रनों से जीत दर्ज की थी। चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 2 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 में एक दूसरे का सामना 2 बार किया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों मुकाबले में जीत हासिल की थी।
पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रन से और दूसरे मुकाबले में 77 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच में भी चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी होने वाला है।

चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास में 29 मुकाबले खेले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने खेले गए 29 मुकाबले में बस 10 मैच जीते हैं, वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल किया है। पूरे टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 29
Delhi Capitals Won 10
Chennai Super Kings Won 19
No Result 00

चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स All Time Result

टूर्नामेंट स्थान विनर मार्जिन
2023 IPL दिल्ली CSK 77 रन
2023 IPL चेन्नई CSK 27 रन
2022 IPL मुंबई CSK 91 रन
2021 IPL दुबई CSK 4 विकेट
2021 IPL दुबई DC 3 विकेट
2021 IPL मुंबई DC 7 विकेट
2020 IPL शारजाह DC 5 विकेट
2020 IPL दुबई DC 44 रन
2019 IPL विशाखापटनम CSK 6 विकेट
2019 IPL चेन्नई CSK 80 रन
2019 IPL दिल्ली CSK 6 विकेट
2018 IPL दिल्ली DC 34 रन
2018 IPL पुणे CSK 13 रन
2015 IPL रायपुर DC 6 विकेट
2015 IPL चेन्नई CSK 1 रन
2014 IPL दिल्ली CSK 8 विकेट
2014 IPL अबू धाबी CSK 93 रन
2013 IPL चेन्नई CSK 33 रन
2013 IPL दिल्ली CSK 86 रन
2012 IPL चेन्नई CSK 86 रन
2012 IPL चेन्नई CSK 9 विकेट
2012 IPL दिल्ली DC 8 विकेट
2011 IPL चेन्नई CSK 18 रन
2010 IPL चेन्नई DC 6 विकेट
2010 IPL दिल्ली CSK 5 विकेट
2009 IPL जोहानसबर्ग CSK 18 रन
2009 IPL डरबन DC 9 रन
2008 IPL दिल्ली CSK 4 विकेट
2008 IPL चेन्नई DC 8 विकेट

close whatsapp