दीपक चाहर का बड़ा खुलासा, बोले-14 करोड़ में नहीं बिकना चाहता था
मेरे नाम का जब ऑक्शन चल रहा था, तो रकम ज्यादा लग रही थी- दीपक।
अद्यतन - Feb 15, 2022 9:15 am

हाल ही में आईपीएल का मेगा ऑक्शन खत्म हुआ है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पर जमकर धन की बारिश हुई है। जहां ये मेगा ऑक्शन दीपक के लिए सबसे ज्यादा लकी रहा और उनकी चेन्नई टीम में एक बार फिर से वापसी हो गई है। करोड़ों की रकम में फिर से CSK की टीम में शामिल हुए दीपक ने अब अपनी नीलामी को लेकर खुलकर बात की है और एक बड़ा बयान भी फैन्स के साथ साझा कर दिया है।
दीपक चाहर को खुद 14 करोड़ की रकम ज्यादा लग रही है
इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन 2 दिन चला। 12 और 13 फरवरी की तारीख को कई क्रिकेटर मालामाल हो गए, तो कई खिलाड़ियों के हिस्से में सिर्फ निराशा ही हाथ आई है। लेकिन इस ऑक्शन में कई खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिन्हें उम्मीद से ज्यादा रकम में खरीदा गया। ऐसा ही एक नाम है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का, जिन्हें CSK टीम ने एक बार फिर से अपने नाम साथ शामिल कर लिया। वहीं धोनी की टीम को इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए 14 करोड़ की रकम खर्च करनी पड़ी।
*मेरे नाम का जब ऑक्शन चल रहा था, तो रकम ज्यादा लग रही थी- दीपक।
*दीपक चाहर के मुताबिक 13 करोड़ के बाद उन्हें रकम काफी ज्यादा लगने लगी।
*13 करोड़ के बाद में चाहता था की नीलामी अब रोक जाए- दीपक चाहर।
*मुझे फिर से सिर्फ और सिर्फ CSK के लिए खेलना था- दीपक।
क्यों CSK ने दीपक पर खर्च कर दिए 14 करोड़?
नई गेंद को स्विंग कराने में माहिर दीपक कई सालों से CSK टीम का हिस्सा हैं, साथ ही वो धोनी के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं इस खिलाड़ी ने हाल ही में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करना शुरू किया है, जिसके चलते CSK ने इस खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम खर्च की है। दीपक ने श्रीलंका के खिलाफ और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने बल्ले का दम दिखाया है, जिसकी तारीफ कई क्रिकेट दिग्गज कर रहे हैं और उनके 14 करोड़ में बिकने का भी ये ही कारण बता रहे हैं।