धोनी के खास गेंदबाज दीपक चाहर ने की मैदान पर वापसी, फिर देखने को मिलेगा रफ्तार का कहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के खास गेंदबाज दीपक चाहर ने की मैदान पर वापसी, फिर देखने को मिलेगा रफ्तार का कहर

सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं तेज गेंदबाज दीपक चाहर।

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने काफी कम समय में टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन लगातार चोटिल होने के कारण चाहर के करियर पर कई बार ब्रेक लगा है। उसके बाद भी गेंदबाज ने हार नहीं मानी और वो हर बार मैदान पर लौटे हैं, इस बार भी फिर से दीपक ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

क्रिकेट से दूर क्यों थे दीपक चाहर?

साउथ अफ्रीका दौरे के जरिए दीपक चाहर की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने टीम इंडिया से अपना नाम वापस ले लिया था। दरअसल, दीपक के पिता बिमार थे और कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती थे, जिसके चलते हुए उन्होंने अफ्रीका ना जाने का फैसला किया था और अब उनके पिता की तबियत में काफी सुधार है। जिसकी जानकारी गेंदबाज ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी और अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी।

दीपक चाहर की हो रही है अब मैदान पर वापसी

*सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं तेज गेंदबाज दीपक चाहर।
*इसी कड़ी में दीपक ने इंस्टा स्टोरी में अपनी एक तस्वीर की है फैन्स के साथ शेयर।
*जहां इस तस्वीर में दीपक गेंदबाजी करने की तैयारी करते हुए आ रहे हैं नजर।
*इन दिनों NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहा है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है दीपक चाहर ने

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

कमाल के पोस्ट शेयर करता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

IPL के जरिए करना चाहेंगे टीम इंडिया में वापसी

मार्च महीने से IPL खेला जाएगा, वहीं लीग में दीपक CSK टीम से खेलते हैं। ऐसे में इस साल लीग मेें फिर से दमदार प्रदर्शन कर, वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा ठोक सकते हैं। इससे पहले साल 2023 के लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन चोट के कारण वो लीग के कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। तो दूसरी ओर साल 2022 के पूरे IPL से वो बाहर रहे थे, जिसका कारण भी चोट था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?