लाइट, कैमरा और एक्शन, आज आपको मिलाते हैं YOUTUBER मोहम्मद शमी से
इन दिनों मोहम्मद शमी अपने YOUTUBE चैनल पर काफी एक्टिव हैं।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2024 5:31 अपराह्न
साल 2023 IPL में GT टीम के लिए शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप अपने की थी, तो पर्पल कैप मोहम्मद शमी के खाते में आई थी। जिसके बाद शमी का पूरा साल शानदार गया था, लेकिन इस साल वो चोट के बाद हुई सर्जरी के कारण IPL 2024 नहीं खेल रहे हैं लेकिन उसके बाद भी वो क्रिकेट पर नए अंदाज में पूरा ज्ञान दे रहे हैं।
IPL 2023 में कितने विकेट लिए थे मोहम्मद शमी ने?
IPL 2023 का फाइनल गुजरात और चेन्नई टीम के बीच हुआ था, जिसे CSK टीम ने जीत लिया था। वहीं इस टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप अपने नाम की थी, इस दौरान शमी ने कुल 17 मैचों में 28 विकेट अपने नाम किए थे और टीम का काम आसान बनाया था। जिसके बाद वर्ल्ड कप 2023 में भी वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।
YOUTUBER मोहम्मद शमी से नहीं मिले क्या आप?
*इन दिनों मोहम्मद शमी अपने YOUTUBE चैनल पर काफी एक्टिव हैं।
*जहां वो IPL मुकाबलों पर देते हैं अपना ज्ञान, हर दिन डालते हैं वीडियो।
*शमी वीडियो में खिलाड़ियों के मजबूत और कमजोर पक्ष पर बात करते हैं।
*टखने की हुई सर्जरी के कारण IPL 2024 का हिस्सा नहीं हैं शमी।
पंजाब और राजस्थान मैच पर सुने मोहम्मद शमी की राय
रील्स के मामले पर पूरी तरह एक्टिव है ये खिलाड़ी
दूसरी ओर जब से शमी चोटिल हुए हैं, वो फैन्स के साथ हर एक अपडेट इंस्टा रील्स के जरिए शेयर करते हैं। सर्जरी से पहले का हाल और सर्जरी के बाद के वीडियो उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए शेयर किया है। तो दूसरी ओर पहले टीम इंडिया और अब IPL में फैन्स उनको काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं, जो रील के कमेंट बॉक्स में देखने को मिल जाता है। शमी आखिरी बार वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेलते हुए नजर आए थे, उसके बाद उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई और अब वो टी20 वर्ल्ड कप में भी नजर नहीं आएंगे।