धोनी के खास दीपक चाहर का हुआ बुरा हाल, किराए की बाइक चलाने पर हो गए मजबूर
इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो डाला था गेंदबाज दीपक चाहर ने।
अद्यतन - Aug 19, 2023 6:42 pm

तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपने खेल से ज्यादा चोटिल होने को लेकर खबरों में रहते हैं, वहीं चोट के कारण दीपक का इंटरनेशनल करियर सही से नहीं चल पा रहा है। दूसरी ओर ये खिलाड़ी अब टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, भले ही दीपक मैदान पर फैन्स को नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए सभी से कनेक्ट हैं।
2 बड़े टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल लग रहा है गेंदबाज का
दीपक चाहर ने इस साल अभी तक टीम इंडिया से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, सिर्फ वो IPL 2023 में ही कुछ मैच खेलते हुए नजर आए हैं। ऐसे में दीपक का एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 के लिए चुने जाना मुश्किल लग रहा है, साथ ही अब टीम इंडिया में बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजी की वापसी हो गई है जिसके बाद उनकी जगह शायद ही टीम में बने।
माही के पसंदीदा दीपक चाहर ने कैसा हाल कर लिया अपना?
*इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो डाला था गेंदबाज दीपक चाहर ने।
*जिसमें तेज गेंदबाज रेंट की बाइक चलाते हुए आ रहा था नजर।
*चाहर ने मुंंह पर लगा रखा था मास्क, वायरल हुई इंस्टा स्टोरी।
*IPL के बाद किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेला है दीपक ने ।
इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया है दीपक चाहर ने
अपने Dog के साथ खास वीडियो पोस्ट किया था गेंदबाज ने
बुमराह के आने से मजबूत हुई टीम इंडिया की गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया से खेले 11 महीने हो गए थे, जिसके चलते वो कई प्रमुख टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। साथ ही टीम भी बुमराह की कमी को महसूस कर पा रही थी, लेकिन जिस तरह की इस तेज गेंदबाज ने वापसी की है उसने सभी को राहत दी है। दूसरी ओर बुमराह का अब एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 खेलना पक्का है, एशिया कप की शुरूआत 30 अगस्त से होगी और वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा।