जेमिमा रोड्रिग्ज को महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेमिमा रोड्रिग्ज को महिला प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल

जेमिमा का बेस्ट प्राइस 50 लाख रुपए था।

Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)
Jemimah Rodrigues (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम की शानदार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2023 ऑक्शन में 2.20 करोड़ रूपए में अपनी टीम में शामिल किया। बता दें, जेमिमा का बेस्ट प्राइस 50 लाख रुपए था। कई फ्रेंचाइजियों ने उन पर बोली लगाई लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा को अपने खेमे में शामिल किया।

12 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी। इस मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने 38 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 53 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच को हार जाएगी लेकिन जेमिमा ने ऐसा होने नहीं दिया और उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाजी की।

जेमिमा रोड्रिग्ज ने अभी तक 76 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 30.72 के औसत और 113.45 के स्ट्राइक रेट से 1628 रन बनाए हैं। इसमें 10 अर्धशतक मौजूद है। उन्होंने 21 वनडे मुकाबलों में 19.7 के औसत और 68.76 के स्ट्राइक रेट से 394 रन जड़े हैं। उन्होंने इस प्रारूप में तीन अर्धशतक बनाए हैं।

जेमिमा रोड्रिग्ज दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए आएंगी नजर

जेमिमा रोड्रिग्ज की सबसे खास बात यह है कि जब तक वो क्रीज पर है तब तक मुकाबले को खत्म नहीं कहा जा सकता। अगर उनका दिन है तो वो किसी भी गेंदबाज के खिलाफ कड़ा प्रहार कर सकती हैं और मुकाबले का रुख बदल सकती है। जेमिमा ने महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स की ओर से भी खेला हुआ है। उन्होंने महिला टी-20 चैलेंज में ट्रेलब्लेजर्स की ओर से भी खेला हुआ है।

दिल्ली कैपिटल के फैंस यही दुआ करेंगे कि जेमिमा रोड्रिग्ज अच्छा प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। WPL का पहला सत्र सच में काफी शानदार होने वाला है।

जेमिमा रोड्रिग्ज के दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने को लेकर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया:

close whatsapp