यह वॉर्नर है, झुकेगा नहीं- दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ इस तरह मनाया जीत का जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह वॉर्नर है, झुकेगा नहीं- दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ इस तरह मनाया जीत का जश्न

वार्नर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया कहा पिच पिछले मुकाबले से अलग थी जिसका हमारे गेंदबाजों ने पूरी तरह से इस्तेमाल किया।

David Warner & Rishabh Pant (Photo Source: IPL/BCCI)
David Warner & Rishabh Pant (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में अभी तक कुल 32 मुकाबले हो चुके हैं। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जोर आजमाइश में लगी हुई हैं। 20 अप्रैल को हुए पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला गया था।

पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में मात्र 115 रन ही बना पाई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 116 रन का लक्ष्य मात्र 11 ओवर के अंदर ही बना लिया। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 11 ओवर के अंदर ही हासिल कर लिया। शॉ ने 20 गेंदो में 41 रन बनाए वहीं वॉर्नर ने 30 गेंदो में 60 रन की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल पर 6वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

बता दें कि, दिल्ली की टीम से लगातार कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में टीम के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कोविड संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद यह मैच शुरू होने से पहले टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट भी कोविड संक्रमित पाए गए। जिसके चलते मैच के रद्द होने का खतरा भी मंडराने लगा था।

‘यह वॉर्नर है झुकेगा नहीं

दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत का जश्न बड़ी धूम-धाम से मनाया यही नहीं अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच को जिताने वाले डेविड वॉर्नर और टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने फिल्म पुष्पा के पोज के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की। यह फोटो दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की।

इस फोटो के कैप्शन में लिखा था,’यह वॉर्नर है झुकेगा नहीं। डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत का पुष्पा पोज जीत का जश्न मनाने का एकदम परफेक्ट तरीका।’ इस फोटो में आप देख सकते हैं कि वॉर्नर और पंत दोनों ने अपने चेहरे पर हाथ रखकर पुष्पा मूवी के आईकॉनिक स्टाइल की नकल की है।

बता दें कि जब से साउथ फिल्म ‘पुष्पा- दी राइज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से इस फिल्म का क्रेज आम जनता में ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में है। फिर चाहे वो वॉर्नर हो या राशिद खान या शाकिब अल हसन सभी लोगों ने इस पोज के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

दिल्ली की जीत के बाद वॉर्नर ने कहां कि, इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी कर पंजाब किंग्स को कम स्कोर पर ही रोक दिया और टीम के बल्लेबाजों का काम आसान कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान हमें पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। पिच की बात करें तो पिछले मुकाबले से यह पिच थोड़ी अलग थी। यह जीत का श्रेय मैं अपने गेंदबाजों को देना चाहूंगा। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल के खिलाफ है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।

close whatsapp