फ्री टिकट और फ्री बस सवारी देने के बाद भी पाकिस्तानी नहीं गए स्टेडियम, फोटो देख इंटरनेट पर लोग क्या बोल रहे हैं?

PAK vs BAN: फ्री टिकट और फ्री बस सवारी देने के बाद इंसान क्या एक चिड़िया भी नहीं देखने गई मैच, पाकिस्तान से आई फोटो वायरल

पीसीबी ने रावलपिंडी टेस्ट मैच के शेष दिनों (चौथे और पांचवें) के लिए दर्शकों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की

Pakistan team (Source X)
Pakistan team (Source X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के शेष दिनों (चौथे और पांचवें) के लिए दर्शकों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की।

यह निर्णय वीकेंड को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे परिवार और छात्र अपने क्रिकेट स्टार्स का समर्थन करने और दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का यह अहम मैच देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आ सकेंगे। इसके साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि, जिन प्रशंसकों ने चौथे और पांचवें दिन के लिए टिकट पहले ही खरीद लिए हैं, उन्हें रिफंड मिलेगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैचों को देखने के लिए दी फ्री बस सेवा

इसके अलावा, यह भी घोषणा की गई की मैच के दिनों में दो मार्गों पर निःशुल्क शटल बस सेवा जारी रहेगी, ताकि दर्शकों के लिए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचना आसान हो सके। यह ऐलान होने के बाद सभी को उम्मीद थी कि दर्शक भारी संख्या में मैच देखने आएंगे। लेकिन आप जानते हैं असल में क्या हुआ?

मैच को देखने के लिए फैंस आए ही नहीं। जो पाकिस्तान के लोग फ्री आटे के लिए भीड़ लगा देते हैं, वो फ्री एंट्री और फ्री बस सर्विस के बाद भी मैच देखने के लिए नहीं पहुंचे। खाली स्टेडियम जिसमें गिन कर 20 लोग भी नहीं हैं, वह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और X यूजर जमकर पीसीबी का मजाक उड़ा रहे हैं।

तस्वीर यहां देखिए-

देखें लोगों के रिएक्शन-

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाली है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन करने वाली है। अब बोर्ड पर कुछ लोग उंगली उठा रहे हैं कि पाकिस्तान में अगर लोग फ्री टिकट मिलने के बाद भी मैच नहीं देखने जा रहे हैं, तो चैंपियंस ट्रॉफी में महंगे टिकट के पैसे देकर कैसे मैच देखने आएंगे। इसके साथ ही यह भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या पाकिस्तान में आईसीसी का इतना बड़ा आयोजन कराना ठीक है।

 

close whatsapp