पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत देने के बाद हसन अली के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे डेवोन कॉनवे - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत देने के बाद हसन अली के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे डेवोन कॉनवे

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Devon Conway (Pic Source-Twitter)
Devon Conway (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

न्यूजीलैंड ने इस मैच में शुरुआत काफी अच्छी की। हालांकि टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 39 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने न्यूजीलैंड को बेहतरीन शुरुआत दी और रचिन रवींद्र के साथ पहले विकेट के लिए 68 रनों की शानदार साझेदारी की।

डेवोन कॉनवे का विकेट हसन अली ने झटका। हसन अली ने कीवी बल्लेबाज को छोटी गेंद फेंकी जिसपर डेवोन कॉनवे कड़ा प्रहार करना चाह रहे थे। हालांकि, गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के पास गई जहां उन्होंने काफी अच्छा कैच पकड़ा। भले ही न्यूजीलैंड को पहला झटका लग चुका है लेकिन टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।

दोनों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी

बता दें, पाकिस्तान ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें से टीम ने तीन में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो उन्होंने भी साथ मैच खेले हैं जिसमें से चार में टीम ने जीत दर्ज किया जबकि तीन में उन्होंने हार झेली है।

न्यूजीलैंड इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान छठवें स्थान पर। अगर न्यूजीलैंड इस मैच को जीत जाती है तो पाकिस्तान के लिए इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग ना के बराबर हो जाएगा। उनके लिए इस मैच को जीतना ज्यादा जरूरी है। फिलहाल पाकिस्तान टीम की शुरुआत इस मैच में काफी निराशाजनक हुई है और अगर उन्हें मैच में वापसी करनी है तो जल्द से जल्द न्यूजीलैंड के विकेट गिराने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?