आज भी अपनी गाड़ी खुद ही चलाते हैं धोनी, नए वीडियो में नजर आए एक दम देसी लुक में
इंस्टाग्राम पर सामने आया माही का एक और नया वायरल वीडियो।
अद्यतन - Sep 22, 2023 6:53 pm

टीम इंडिया के सभी फैन्स जानते हैं कि धोनी को कार और बाइक्स का कितना क्रेज है, अपनी कार-बाइक्स के लिए धोनी ने अलग से एक बहुत बड़ा गैराज बनवा रखा है अपने फार्म हाउस पर। साथ ही मौका मिलते ही माही अपनी कार और बाइक्स को रांची सड़कों पर लेकर निकल जाते है, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है।
साल 2024 में धोनी तोड़ सकते हैं फैन्स का दिल
इस साल ऐसा लग रहा था कि धोनी अपने करियर का आखिरी IPL सीजन खेल रहे हैं, लेकिन फाइनल के बाद उन्होंने साफ कर दिया की साल 2024 में भी वो CSK की जर्सी में नजर आएंगे बतौर कप्तान। ऐसे में 2024 का IPL माही अपने फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं और ये सीजन थाला के सभी फैन्स के लिए काफी इमोशनल रहने वाला है।
धोनी आज भी एक दम देसी अंदाज में रहना पसंद करते हैं
*इंस्टाग्राम पर सामने आया माही का एक और नया वायरल वीडियो।
*इस वीडियो में धोनी खुद चला रहे हैं अपनी गाड़ी को, लगा रखी है सीट बेल्ट।
*अपने घर में काफी सादा अंदाज में रहते हैं माही, फैन को ये चीज करती है कनेक्ट।
*हाल ही में विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं थाला, एयरपोर्ट का वीडियो आया था सामने।
सोशल मीडिया पर धोनी का ये वीडियो आया है सामने
हर जगह माही की होती है हीरो की तरह एंट्री
भले ही धोनी सिर्फ IPL ही खेलते हैं, लेकिन आज भी फैन्स उनको देखने के लिए और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही माही की हर जगह एंट्री किसी सुपरहीरो की तरह होती है, खासकर उनके एयरपोर्ट के वीडियो काफी वायरल होते हैं। जिसमें थाला के आस-पास काफी ज्यादा सुरक्षा रहती है, ऐसी सुरक्षा शायद ही किसी खिलाड़ी के साथ नजर आती होगी। वहीं माही भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते हैं और उनको साथ में तस्वीर जरूर देते हैं।