रांची में अकेले घूम रहे माही को किसने पकड़ लिया?
धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल।
अद्यतन - May 31, 2022 4:50 pm

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही यानी की धोनी का क्रेज आज भी वैसा ही है, भले ही माही सिर्फ IPL खेलते हैं लेकिन आज भी फैन्स उनकी एक झलक देखने के लिए तरसते हैं। इस कड़ी में धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।
आखिरी बार कब दिखे थे माही मैदान पर?
धोनी आखिरी बार IPL 2022 के दौरान मैदान पर दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने आधे सीजन के लिए चेन्नई टीम की कप्तानी की थी और बल्ले से भी जमकर रन बनाए थे।
माही भाई कार में कहां घूम रहे हो आप?
*धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल।
*इन तस्वीरों में माही कार में अकेले आ रहे हैं नजर।
*साथ ही धोनी इन तस्वीरों में आ रहे हैं नए लुक में नजर।
*माही को सफेद दाढ़ी में किया गया है इस बार स्पॉट।
यहां देखें माही का नया लुक
IPL में कप्तानी को लेकर हुआ विवाद?
IPL के इस सीजन चेन्नई की कप्तानी को लेकर काफी विवाद हुआ था, सीजन की शुरूआत में टीम की कप्तानी जडेजा ने की थी। लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर से धोनी को कप्तान बना दिया गया था।
IPL 2023 में खेलने को लेकर क्या बोले माही?
वहीं दूसरी ओर चेन्नई के आखिरी लीग मैच में टॉस के दौरान धोनी ने बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा था कि वो चेन्नई के लोगों के सामने ही IPL को अलविदा कहना चाहते हैं।
इस बार फ्लॉप रही चेन्नई टीम
IPL 2022 में चेन्नई टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, जिसके बाद टीम के खिलाड़ियों पर काफी सवाल खड़े हुए थे।