धोनी की झलक होती है सबसे अलग, बिना चेहरा दिखाए भी वायरल हो जाता है माही का वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी की झलक होती है सबसे अलग, बिना चेहरा दिखाए भी वायरल हो जाता है माही का वीडियो

धोनी की एक झलक देख फैन्स हो जाते हैं हद से ज्यादा क्रेजी।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

बस अब और कुछ दिनों का इंतजार है, उसके बाद फैन्स को धोनी मैदान पर एक बार फिर से खेलते हुए दिख जाएंगे। जहां एक बार फिर से माही CSK की कमान संभालेंगे IPL 2024 में और उसे लेकर वो कड़ी तैयारी कर रहे हैं। इस बीच CSK टीम के कप्तान से जुड़े रोज नए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

धोनी के खिलाड़ी रणजी में चमक रहे हैं

जी हां, इस समय रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसमें CSK टीम के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। सबसे पहले शार्दुल ठाकुर ने असम के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए, तो शार्दुल के बाद शिवम दुबे ने अपने बल्ले से धमाका किया और शतक ठोक दिया। ये दोनों ही खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में अलग ही प्रदर्शन करते हुए नजर आ जाते हैं IPL में।

बस! धोनी का तो नाम ही काफी है बॉस

*धोनी की एक झलक देख फैन्स हो जाते हैं हद से ज्यादा क्रेजी।
*इस बीच सोशल मीडिया पर माही का नया वीडियो आया है सामने।
*जिसमें माही के लंबे बाल आ रहे हैं नजर, पीछे ले लिया गया है वीडियो।
*कुछ ही देर में इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया थाला का ये वीडियो।

आज ये नया वीडियो सामने आया है धोनी का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

फिटनेस में माही को कोई मात दे सकता है क्या?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

क्या ये माही का आखिरी सीजन है?

साल 2023 में खिताब जीतने के बाद धोनी ने साफ कर दिया था कि, वो एक और सीजन अपने फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं। अब थाला इस साल फिर से CSK की कप्तानी कर रहे हैं, ऐसे में ये उनका बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है और उसके बाद माही आपको बतौर कप्तान या खिलाड़ी मैदान पर कभी नजर नहीं आएंगे। वैसे अभी तक CSK टीम 5 खिताब अपने नाम कर चुकी है और सफल टीमों की लिस्ट में टॉप पर आती है। वहीं मुंबई टीम भी CSK की तरह 5 बार लीग का खिताब जीत चुकी है और इस बार टीम की कप्तानी हार्दिक करेंगे।

close whatsapp