धोनी के चेले ने रणजी ट्राॅफी में 6 विकेट लेकर क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के चेले ने रणजी ट्राॅफी में 6 विकेट लेकर क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, देखें वीडियो

आगाम IPL सीजन में चेन्नई के लिए खेलता हुआ नजर आएगा ये खिलाड़ी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के परम शिष्य कहे जाने वाले शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने जारी रणजी ट्राॅफी सीजन में असम के खिलाफ मैच में गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि क्रिकेट जगत में हर कोई खिलाड़ी के इस प्रदर्शन के बारे में बात कर रहा है।

बता दें कि इस मीडियम पेसर ने मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ एक मैच में मात्र 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान ठाकुर ने परवेज मुशर्फ, एससी घोड़ीगांवकर, डेनिस दास, कुनान शर्मा, सुनित लचित और दिबाकर जोहरी के विकेट निकाले और मुंबई को मजूबत स्थिति में पहुंचाया। साथ ही इन छह खिलाड़ियो में से कोई भी इकाई के अंक से आगे नहीं बढ़ पाया।

हालांकि, इससे पहले जारी रणजी ट्राॅफी सीजन में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन आज 16 फरवरी को उन्होंने बीकेसी स्थित शरद पवार क्रिकेट एकेडमी में ऐसा प्रदर्शन किया, जो मुंबई के लिए काफी ज्यादा शानदार रहा। साथ ही शार्दुल के इस जबर प्रदर्शन की वीडियो को बीसीसीआई घरेलू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर की है।

देखें शार्दुल ठाकुर द्वारा 6 शानदार विकेट लेने की वीडियो

गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर आईपीएल में पिछले दो सीजन के अलावा लगातार पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। टीम में वह धोनी के खास माने जाते हैं। वह 2018 से लेकर 2021 तक सीएसके के साथ बने हुए थे, जिसमें उन्होंने टीम के साथ दो टाइटल (2018, 2021) भी जीते।

तो वहीं अभी पिछले साल दिसंबर में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में शार्दुल को एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में 4 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स और उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

close whatsapp