ये क्या? WTC फाइनल में केएल राहुल को कतई नहीं देखना चाहते हैं दिनेश कार्तिक
इस समय बल्लेबाज केएल राहुल के साथ कुछ भी सही नहीं चल रहा।
अद्यतन - Mar 12, 2023 2:27 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल का फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद BCCI ने उनसे उप-कप्तानी छीन ली। उप-कप्तानी से हटाए जाने के बाद केएल को प्लेइंग 11 से भी बाहर कर दिया गया और गिल को मौका दिया गया ।
वहीं, केएल राहुल को रिप्लेस करने वाले शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया, जिसके बाद टेस्ट फॉर्मेट में राहुल की जगह पर खतरा मंडराने लगा है। दूसरी ओर टीम इंडिया का अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की तस्वीर साफ नहीं हुई है, लेकिन इसी बीच दिनेश कार्तिक ने WTC में राहुल की मौजूदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
केएल राहुल को नहीं पसंद है टेस्ट क्रिकेट में कीपिंग- दिनेश कार्तिक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से केएल राहुल बाहर है, वहीं इस सीरीज में मैनेजमेंट ने राहुल की जगह केएस भरत को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना है। दिनेश कार्तिक का कहना है कि राहुल टेस्ट क्रिकेट में कीपिंग करना पसंद नहीं करते हैं।
CricBuzz पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘मुझे पता है कि राहुल को टेस्ट क्रिकेट में कीपिंग करना पसंद नहीं है क्योंकि यह बाकी फॉर्मेट से अलग है। लेकिन मैं इसे अपने दिमाग के पीछे रखूंगा क्योंकि यह एक विकल्प है जो बहुत उपयोगी है अगर केएल विकेटकीपिंग के लिए तैयार है।’
मैं राहुल की जगह गिल को चुनूंगा- दिनेश कार्तिक
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाएगा, 2021-22 में इंग्लैंड दौरे में हुए टेस्ट सीरीज में राहुल ने एक शतक की मदद से 315 रन बनाए थे। लेकिन दिनेश कार्तिक केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को चुनते हुए नजर आ रहे हैं।
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा, ‘मैं तो शुभमन गिल के साथ ही जाऊंगा। उसने WTC फाइनल से पहले शतक जड़ा है। गिल लंबे समय तक चलने वाले हैं और वह खिलाड़ी है जिस पर आप पैसा लगाना चाहते हैं और उसे खेलते हुए देखना चाहते हैं।’