महज 26 टेस्ट मैच खेलने वाले दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के उपकप्तान को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

महज 26 टेस्ट मैच खेलने वाले दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के उपकप्तान को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में रहाणे नहीं कर पाए थे अच्छा प्रदर्शन।

Ajinkya Rahane & Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)
Ajinkya Rahane & Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। दो मैचों की इस सीरीज में भारत के लिए काफी सकारात्मक चीजें रहीं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और डेब्यू कर रहे यशस्वी जयसवाल ने रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने विकेट लिए।

हालांकि कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में काफी साधारण भी रहा। इनमें एक नाम है टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे वहीं दूसरा नाम है युवा शुभमन गिल का। दोनों का प्रदर्शन इस सीरीज में बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। गिल ने जहां इस पूरी सीरीज में 45 रन बनाए वहीं रहाणे के बल्ले से मात्र 11 रन निकले। इस बीच रहाणे के इस प्रदर्शन को लेकर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है।

अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन पर बोले दिनेश कार्तिक

क्रिकबज के शो पर बातचीत करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि, “जाहिर तौर पर रहाणे के लिए यह सीरीज बेहद साधारण रही। उन्हें वास्तव में डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए चुना गया और इस श्रृंखला के लिए उप-कप्तान भी नामित किया गया – इसमें कुछ आश्चर्य की बात है। उन्हें बल्लेबाजी में दो मौके मिले और दोनों ही मौकों पर वह कमजोर दिखे। पिछले कुछ समय से रहाणे के लिए जो बात महत्वपूर्ण रही है वह है: निरंतरता। इसलिए उन्होंने टीम में अपनी जगह खो दी थी।”

वहीं गिल के बारे में आगे बोलते हुए कार्तिक ने कहा कि, युवा बल्लेबाजी ने वनडे और T20I में खुद को साबित किया है, इसलिए प्रशंसकों को खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनके साथ धैर्य रखने की जरूरत है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि, शुभमन गिल, हम उनसे विश्व की उम्मीद करते हैं और टी20 की तरह, वह टेस्ट में भी धीरे-धीरे शुरुआत कर रहे हैं।

यदि आप हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में उनके स्कोर को देखें, तो वास्तव में घर ले जाने लायक कुछ भी नहीं है। उन्होंने वास्तव में एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 में अपनी छाप छोड़ी है। अब टेस्ट क्रिकेट में बड़ा प्रदर्शन करने के लिए उनके पास स्किल है, उनके पास क्षमता है, उन्हें हमारी ओर से थोड़े और धैर्य की जरूरत है। जब वह अच्छा खेलता है तो वह अलग दिखता है।”

close whatsapp