New York में भी स्पॉट हुए Dinesh Karthik के क्रेजी फैन, हर जगह था DK-DK का शोर
Dinesh Karthik ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो की है पोस्ट।
अद्यतन - जून 13, 2024 4:05 अपराह्न

भले ही Dinesh Karthik ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वो इस खेल से पूरी तरह दूर नहीं हुआ हैं। क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले भी वो लगातार कमेंट्री कर रहे थे, तो क्रिकेट छोड़ने के बाद भी वो अपनी आवाज के जरिए इस खेल से जुड़े हुए हैं। इस बीच कार्तिक ने एक नई रील वीडियो शेयर की है, जिसमें New York के लोग भी इस खिलाड़ी के लिए क्रेजी हो रहे हैं।
इस खिलाड़ी ने कब लिया था संन्यास?
हाल ही में IPL 2024 खेला गया था, जहां RCB टीम का सफर फ्लेऑफ में आकर खत्म हो गया था। उसके बाद ही Dinesh Karthik ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, साथ ही मैदान छोड़ते वक्त फैन्स और टीम का शुक्रिया अदा किया था। वहीं दिनेश कार्तिक ने कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर, क्रिकेट छोड़ने को लेकर काफी कुछ लिखा था।
Dinesh Karthik का क्रेज New York में भी है बॉस
*Dinesh Karthik ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो की है पोस्ट।
*जहां New York में भी कई फैन्स कार्तिक के नाम का शोर मचाते हुए नजर आए।
*साथ ही इस दौरान कार्तिक ने कुछ RCB टीम के फैन्स के साथ में भी तस्वीरें ली।
*कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप में भी कर रहे हैं कमेंट्री, फैन्स को पसंद आता है उनका काम।
Dinesh Karthik को आवाज देते हुए उनके कुछ क्रेजी फैन्स
संन्यास को लेकर ये पोस्ट शेयर किया था इस खिलाड़ी ने
आखिरी बार टीम इंडिया से कब खेले थे कार्तिक?
साल 2022 के IPL में कार्तिक ने फिनिशर की शानदार भूमिका निभाई थी, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उनका टीम इंडिया में चयन हुआ था। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कार्तिक अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उसी टूर्नामेंट में वो टीम इंडिया के साथ आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे। अब आपको कार्तिक हर मेगा टूर्नामेंट में कमेंट्री करते हुए नजर आ जाएंगे, वैसे वो ज्यादातर अंग्रेजी में कमेंट्री करना पसंद करते हैं।