Jemimah Rodriques ने सोशल मीडिया पर Smriti Mandhana को कहा डर्टी फैलो, तो स्मृति ने भी दिया करारा जबाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

Jemimah Rodriques ने सोशल मीडिया पर Smriti Mandhana को कहा डर्टी फैलो, तो स्मृति ने भी दिया करारा जबाव

Jemimah Rodriques and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)
Jemimah Rodriques and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और बल्लेबाज जेमिमा राॅड्रिग्स सोशल मीडिया के माध्यम से मजेदार नोकझोंक करती हुई नजर आई हैं। बता दें कि हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका में होने वाले वूमेन एशिया कप 2024 के लिए दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है। तो वहीं टूर्नामेंट के सभी मैच 19 से 28 जुलाई के बीच दांबुला के रंगगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए हाल में ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के लिए उड़ान भरी है। तो वहीं इस दौरान जेमिमा ने स्मृति की एयरपोर्ट पर क्लिक की हुई एक फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और कैप्शन में लिखा- यलो, यलो डर्टी फैलो, अगला स्टेशन चेन्नई। लेकिन इसके बाद जेमिमा को करारा जबाव देते हुए स्मृति मंधाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और ट्रैवलिंग विद अ बुफैलो।

देखें स्मृति मंधाना की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

तो वही जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका जा रही है, तो एक बार फिर से टीम को टाइटल जिताने की जिम्मेदारी स्मृति और जेमिमा के कंधो पर होगी। बता दें कि टूर्नामेंट के अभी तक कुल 8 सीजन खेले गए हैं, और भारतीय टीम ने 7 सीजन जीते हैं।

तो वहीं एक बार ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के एक सीजन को गंवाया है, जब साल 2018 में वह बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट से हार गई थी। खैर, देखने लायक बात होगी कि आगामी टूर्नामेंट में हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

वूमेन एशिया कप 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा राॅड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

ट्रैवलिंग रिजर्व: श्वेता सहरावत, सायका इशाक, तनुजा कंवर, मेघना सिंह।

close whatsapp