चार गेंदबाज जो बिल्कुल भी बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं- भारतीय टीम काॅम्बीनेशन को लेकर बोले वसीम जाफर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

चार गेंदबाज जो बिल्कुल भी बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं- भारतीय टीम काॅम्बीनेशन को लेकर बोले वसीम जाफर 

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 67 रनों से जीत दर्ज की है।

Wasim Jaffer and Team India (Image Credit- Twitter)
Wasim Jaffer and Team India (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर ने श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम काॅम्बीनेशन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। जाफर को लगता है कि भारतीय टीम को गेंदबाजी ऑलाराउंडरों को अधिक खिलाना चाहिए ताकि समय आने पर वो बल्लेबाजी कर सकें।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल के अलावा टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिन गेंदबाज से साथ खेलने उतरी थी। तो वहीं मैच में एक स्थिति ऐसी थी कि भारत श्रीलंका के खिलाफ 400 रन का स्कोर बनाने के करीब नजर आ रही थी।

लेकिन टीम इंडिया अपनी पारी के आखिरी के तीन ओवर में सिर्फ 17 रन ही बना पाई और श्रीलंका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को 373 रनों पर रोक दिया। वहीं मैच में टीम इंडिया के पास 5 बल्लेबाज सहित 2 ऑलराउंडर थे, इस कारण आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मोहम्मद शमी को आना पड़ा।

टीम इंडिया के प्लेइंग काॅम्बीनेशन को लेकर चिंतित दिखे वसीम जाफर

बता दें कि ईएसपीएन क्रिकेइंफो के साथ बातचीत में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा, हमने मोहम्मद शमी को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हुए देखा और यह मेरे लिए चिंता की बात है। हालाँकि भारत ने 370 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया अंतिम तीन ओवरों में केवल 17 रन ही बना पाई, क्योंकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी कर रहे थे।

जाफर ने आगे कहा, यह एक चिंता का विषय है, खासकर तब जब टीम इंडिया रन चेज कर रही हो। भारत को 8 से 10 रन प्रतिओवर चाहिए और भारत के विकेट जल्दी गिरते हैं तो सोचना होगा। शमी अगर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो यह चिंता की बात है कि भारत उस समय रनों का पीछा कैसे कर पाएगा।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जाफर ने कहा, टीम इंडिया को ये समझना होगा कि क्या वो दो तेज गेंदबाज और हार्दिक पांड्या के साथ जा सकते हैं। या फिर वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे हरफनमौलाओं को खिला सकते हैं।

क्योंकि टीम में नंबर 7 के बाद कोई भी बल्लेबाज नहीं हैं। यह एक ऐसा विषय है जिसपर टीम इंडिया को गौर करना चाहिए। क्योंकि टीम में चार गेंदबाज ऐसे हैं जो बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं और यह एक चिंता का विषय है।

close whatsapp