टी20 वर्ल्ड कप 2024: रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को नहीं बल्कि इस अनुभवी खिलाड़ी को ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं हरभजन सिंह - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को नहीं बल्कि इस अनुभवी खिलाड़ी को ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं हरभजन सिंह

पूर्व स्पिनर के मुताबिक यशस्वी जायसवाल इस समय काफी युवा है और उन्हें मुश्किल पिच में काफी परेशानी हो सकती है।

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

हरभजन सिंह का मानना है कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को आज यानी 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। पूर्व स्पिनर के मुताबिक यशस्वी जायसवाल इस समय काफी युवा है और उन्हें मुश्किल पिच में काफी परेशानी हो सकती है।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का भारतीय टीम अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगी। हरभजन सिंह के मुताबिक इस मैच में भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली और रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए। इससे टीम के बाकी खिलाड़ियों के ऊपर से दबाव पूरी तरह से हट जाएगा।

हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘इस पिच पर बल्लेबाजी काफी मुश्किल होने वाली है। आप यही चाहेंगे कि आपका अनुभवी खिलाड़ी यहां अच्छी बल्लेबाजी करें और यही वजह है कि रोहित और विराट को ओपनिंग करनी बेहद जरूरी है। जो प्लेटफॉर्म यह दोनों खिलाड़ी आपको देंगे वो यशस्वी जायसवाल के लिए इन परिस्थिति में हासिल करना बहुत ही मुश्किल होगा।’

न्यूयॉर्क की पिच में भारतीय तेज गेंदबाज काफी घातक साबित हो सकते हैं: हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय स्पिनर ने आगे कहा कि, ‘जब मैं भारत में था तब मैंने यह कहा था कि इस टी20 वर्ल्ड कप में स्पिनर्स काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि यहां आकर मैं यही कहूंगा कि स्पिनर्स काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं लेकिन तेज गेंदबाज यहां हर एक गेंद पर मैच को बदल सकते हैं। हमने Anrich Nortje के स्पेल को देखा था। एक साधारण गेंदबाज भी यहां काफी घातक साबित हो सकता है।

भारत के वार्म अप मैच में हमने यहां देखा था और फिर श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच में काफी उछाल था जिसकी वजह से बल्लेबाजों को यहां काफी परेशानी हुई थी। खिलाड़ियों को यहां खेलते समय थोड़ी सतर्कता पर भी ध्यान देना होगा। इस मैदान पर बालू काफी ज्यादा है और खिलाड़ियों को यहां काफी परेशानी हो सकती है।’

भारत ने अपने वार्म अप मैच में बांग्लादेश को 60 रनों से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?