ILT20: टेस्ट स्पेशलिस्ट जो रूट को दुबई कैपिटल्स ने पहले सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ILT20: टेस्ट स्पेशलिस्ट जो रूट को दुबई कैपिटल्स ने पहले सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा 

32 टी-20 मैचों में जो रूट ने 893 रन बनाए हैं। 

Joe Root. (Photo by Stu Forster/Getty Images)
Joe Root. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

यूएई की आगामी इंटरनेशनल लीग टी-20 के पहले सीजन के लिए दुबई कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट को अपने साथ जोड़ा है। काफी समय से फ्रेंचाइजी क्रिकेट से दूर रहने वाले आखिरकार जो रूट की अपनी पहली टी-20 लीग मिल गई है, जिसमें वह खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि जो रूट को अपनी टीम में शामिल करने की जानकारी दुबई कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में ध्यान देने की वजह से रूट ने टी-20 लीग्स में नहीं खेलने का फैसला लिया था। बात दें कि आखिरी बार वह इंग्लैंड के लिए साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच खेले थे।

जो रूट ने काफी समय से नहीं खेली है कोई भी टी-20 लीग

लेकिन अब 31 साल का इंग्लैंड क्रिकेट का ये धाकड़ बल्लेबाज फ्रेंचाइजी लीग में खेलता हुआ नजर आएगा। बता दें कि वह इस समय इंग्लैंड की टी-20 क्रिकेट टीम के सेटअप में नहीं है। हालांकि, अब वह अपने अनुभव का फायदा फ्रेंचाइजी लीग में उठाने चाहते हैं और विश्व की अलग-अलग टी-20 लीग्स में खेलना चाहते हैं।

साथ ही जो रूट 23 दिसंबर शुक्रवार को होने वाली आईपीएल नीलामी में भी भाग ले रहे हैं। यह देखने वाली बात होगी कि कौन सी फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदकर अपनी टीम में शामिल करती है। मिनी ऑक्शन में उन्होंने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा है। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ हाल में ही खत्म हुई टेस्ट सीरीज में रूट ने शानदार प्रदर्शन किया था।

जो रूट को दुबई कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल करते हुए ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, निरंतरता के लिए हम रूटिंग कर रहे हैं। जो, जब बल्लेबाजी की बात आती है तो आप निश्चित रूप से सब कुछ जानते हैं। स्वागत हैं जो रूट।

close whatsapp