डेल स्टेन के होते हुए भुवनेश्वर कुमार दे रहे हैं उमरान मलिक को डेथ गेंदबाजी के टिप्स! - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेल स्टेन के होते हुए भुवनेश्वर कुमार दे रहे हैं उमरान मलिक को डेथ गेंदबाजी के टिप्स!

"जब आप डेथ में गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहां आपका शांत रहना काफी जरूरी है"- भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar and Umran Malik. (Photo Source: Twitter/IPL)
Bhuvneshwar Kumar and Umran Malik. (Photo Source: Twitter/IPL)

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की और एक महत्वपूर्ण मुकाबले में अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की। अनुभवी स्विंग गेंदबाज, जिनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले दो साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं, उन्होंने उस मौके पर आकर अच्छा प्रदर्शन किया जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थ। इस मैच का 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार ने फेंका और वहां उन्होंने बिना कोई रन दिए एक विकेट झटके।

एक और SRH के तेज गेंदबाज, उमरान मलिक ने इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। अपनी तेज गति के अलावा, उमरान SRH के लिए एक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में विकसित हुए हैं और इस सीजन उन्होंने अब तक 13 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में उमरान ने अपने तीन ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके, और इसके साथ ही पर्पल कैप लिस्ट में वो अब चौथे नंबर पर आ गए हैं।

डेथ ओवर्स के दौरान दिमाग को शांत रखना बेहद जरूरी: भुवनेश्वर कुमार

इस बीच भुवनेश्वर ने वीडियो इंटरव्यू में मलिक को सलाह दी कि वह डेथ ओवर्स में गेंदबाजी के दौरान शांत रहें और गेंदबाजी करते समय दबाव को अपने दिमाग में न आने दें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि 19वां ओवर मेडन गया और उन्होंने मैच के उस मोड़ पर यॉर्कर की आवश्यकता पर ध्यान दिया क्योंकि पिच उस वक्त बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल लग रही थी।

आईपीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि, “जब आप डेथ पर गेंदबाजी कर रहे हों तो सबसे महत्वपूर्ण बात शांत रहना है। कई बार अगर आपकी गेंद पर बाउंड्री लगता है तो आप दबाव में आ जाते हैं। तो उस मौके पर अगर आप शांत दिमाग रख सकते हैं, तो यह आपकी मदद करेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “यह किस्मत की बात थी कि 19वां ओवर मेडन चला गया। लेकिन मैं यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहा था। मुझे लगा कि अगर मैं उस विकेट पर सही जगह यॉर्कर फेंकता हूं तो वो उस समय पर रन गति को रोकने के लिए सबसे अच्छा विकल्प था। सौभाग्य से, सभी यॉर्कर गेंद सही जगह पर गिरा।”

close whatsapp