सीएसए की नई टी-20 लीग को मिला पहला कोच; RPSG ग्रुप के स्वामित्व वाली डरबन फ्रेंचाइजी से जुड़े लांस क्लूजनर
लांस क्लूजनर दुनिया भर में कोचिंग सेवाएं दे रहे है।
अद्यतन - जुलाई 25, 2022 6:40 अपराह्न

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की नई फ्रेंचाइजी टी-20 लीग में डरबन फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच बनाया गया है, जो जनवरी-फरवरी 2023 में आयोजित की जाने वाली है।
एक मीडिया रिलीज के अनुसार, आरपीएसजी समूह के स्वामित्व वाली डरबन फ्रेंचाइजी ने सीएसए (CSA) की नई टी-20 लीग के उद्घाटन संस्करण के लिए लांस क्लूजनर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस नई टी-20 लीग में सभी छह फ्रेंचाइजियों को आईपीएल टीम के मालिकों ने खरीदा है।
आपको बता दें, आरपीएसजी समूह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फ्रेंचाइजी के मालिक है। नई फ्रेंचाइजी टी-20 लीग का आयोजन सीएसए (CSA) द्वारा टीवी प्रसारक सुपरस्पोर्ट के साथ साझेदारी में किया जाएगा।
लांस क्लूजनर ने आरपीएसजी परिवार का हिस्सा बनने पर उत्साह जाहिर किया
इस बीच, लांस क्लूजनर नई फ्रेंचाइजी लीग में अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे मैच खेले है।
लांस क्लूजनर ने RPSG ग्रुप द्वारा जारी एक बयान में कहा: “मैं आरपीएसजी परिवार में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए एक नई चुनौती है। मैं मुख्य कोच की भूमिका पाकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं अपनी टीम से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
“I am honoured to join the RPSG family. This is a new challenge for me. It makes me very proud. I am looking forward to meet the team.” – Lance Klusener@LucknowIPL #LanceKlusener #Durban #CricketSouthAfrica pic.twitter.com/lBuEDZbLpP
— RP Sanjiv Goenka Group (@rpsggroup) July 25, 2022
आपको बता दें, लांस क्लूजनर दुनिया भर में कोचिंग सेवाएं दे रहे है। उन्होंने 2016 से 2018 तक जिम्बाब्वे के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया और इस साल की शुरुआत में, वह इस पद पर दोबारा टीम में शामिल हुए। जिम्बाब्वे के अलावा, पूर्व ऑलराउंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के साथ सहायक बल्लेबाजी कोच और अफगानिस्तान के साथ मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है। वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खुलना टाइगर्स के साथ और अबू धाबी टी-10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के साथ काम कर चुके है।