हर बार जब भी मैं ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी तकनीक देखता हूं, यह मुझे हैरान करना बंद नहीं करता है: एस श्रीधर ने तीसरे टी-20 के बाद दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर बार जब भी मैं ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी तकनीक देखता हूं, यह मुझे हैरान करना बंद नहीं करता है: एस श्रीधर ने तीसरे टी-20 के बाद दिया बड़ा बयान

फिलहाल भारत इस टी-20 सीरीज में 2-1 से आगे है।

S. Shreedhar and Glenn Maxwell (Pic Source-Twitter)
S. Shreedhar and Glenn Maxwell (Pic Source-Twitter)

28 नवंबर को खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ अभी भी ऑस्ट्रेलिया पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में बनी हुई है। फिलहाल भारत इस टी-20 सीरीज में 2-1 से आगे है।

तीसरे टी-20 मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 222 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट रहते इस मैच को हासिल कर लिया। जहां एक तरफ भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 13 चौके और 7 छक्कों की मदद से 123 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 104* रनों की मैच जिताऊं पारी खेली।

ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। इसी को लेकर भारत के पूर्व फील्डिंग कोच एस श्रीधर ने बड़ा बयान दिया। ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी को लेकर एस श्रीधर ने जिओ सिनेमा के विशेषज्ञ के रूप में कहा कि, ‘आप ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी से ही ऐसी पारी की उम्मीद रख सकते हैं। इस मैच में कुछ और भी अच्छे प्रदर्शन थे जैसे ऋतुराज की पारी और Jason Behrendroff का गेंदबाजी स्पेल लेकिन मैक्सवेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की।

जब भी मैक्सवेल बल्लेबाजी करने आते हैं उनको भरोसा रहता है कि वो अपने दम पर अपनी टीम को मैच जिता देंगे। जिस तरीके से वो अपना बल्ला स्विंग करते है वो देखने लायक होता है। हर बार जब भी मैं ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी तकनीक देखता हूं यह मुझे हैरान करना बंद नहीं करता है। जिस तरीके से वो अपने Bottom हाथ का इस्तेमाल करते हैं वो तारीफ के योग्य है।’

ऋतुराज की पारी को देखकर भी काफी अच्छा लगा: एस श्रीधर

ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी को लेकर एस श्रीधर ने कहा कि, ‘यह देखना सच में काफी शानदार था। जिस तरीके से ऋतुराज ने अपनी पारी को आगे चलाया उसे देखकर मैं काफी खुश था। 33 गेंदों में ऋतुराज ने सिर्फ 27 रन बनाए थे और उसके बाद उन्होंने शतक जड़ा। उन्होंने मैदान के चारों ओर रन बनाए।

ऋतुराज की बल्लेबाजी में एक बात अच्छी यह थी कि उन्हें पता था कि कब बड़े शॉट्स खेलने है और कब एक और दो रन से मैच को आगे ले जाना है। एक बार जब वो सेट हो गए फिर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।’

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?