India A के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, दिग्गज गेंदबाज की हुई वापसी

India A के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, दिग्गज गेंदबाज की हुई वापसी

जेम्स रेव इंग्लैंड लायंस के कप्तान नियुक्त किए गए हैं।

England Team (Photo Source: Getty Images)
England Team (Photo Source: Getty Images)

भारत औ इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज से पहले इंडिया ए टीम और इंग्लैंड लायंस 30 मई से कैंटरबरी और नॉर्थम्प्टन में दो फर्स्ट-क्लास मैच खेलेगी, जिसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार, 21 मई को स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जेम्स रेव इंग्लैंड लायंस के कप्तान नियुक्त किए गए हैं। वहीं, दिग्गज गेंदबाज क्रिस वोक्स को भी टीम में जगह मिली है।

चोट के बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं क्रिस वोक्स

क्रिस वोक्स टखने की चोट के बाद इंडिया ए के खिलाफ सीरीज से वापसी करते हुए नजर आएंगे। वोक्स के अलावा, रेहान अहमद और डैन मूसली जैसे इंटरनेशनल स्टार्स को भी इंग्लैंड लायंस के स्क्वॉड में जगह मिली है।

एसेक्स के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स भी पेट की मांसपेशियों की चोट से उबरने के बाद इंडिया ए के खिलाफ दूसरे मैच से वापसी करने को तैयार हैं। इस चोट के कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 मई से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के परफॉर्मेंट ऑफ डायरेक्टर ऑफ मेन्स एड बार्नी ने बताया,

“भारत ए की मजबूत टीम के खिलाफ यह सीरीज रोमांचक और बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के ग्रुप के लिए एक बड़ा अवसर है। यह व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से इंटरनेशनल स्टेज पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा, क्योंकि हम इंग्लैंड की भविष्य की जरूरतों के लिए सक्सेसिव प्लान बनाना जारी रखेंगे।”

इंग्लैंड लायंस का स्क्वॉड इंडिया ए के खिलाफ सीरीज के लिएः

जेम्स रेव (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स

इंडिया ए के स्क्वॉड पर भी डालिए नजरः

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

close whatsapp