इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मीटिंग में शामिल होने के लिए बेन स्टोक्स और जोस बटलर को भेजा निमंत्रण
बोर्ड मीटिंग में टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, लिमिटेड ओवर कप्तान जोस बटलर और महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट को बुलाया गया है।
अद्यतन - May 8, 2023 10:40 pm

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रिचर्ड थाॅमसन ने टाॅप लेवल में अपनी इनक्लुसिव अप्रोच को जारी रखते हुए, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विभिन्न कप्तान को आगामी बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।
बता दें कि ईसीबी की आगामी मीटिंग का एजेंडा टाॅप लेवल मैनेजमेंट में क्रिकेट के विभिन्य कार्यो पर चर्चा करना शामिल है। जिसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, लिमिटेड ओवर के कप्तान जोस बटलर और महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट को इस मीटिंग में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है, जिन्होंने पिछले काफी समय से बोर्ड की मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया है।
दूसरी तरफ नेशनल क्रिकेट टीम के कप्तानों के अलावा बोर्ड ने इस मीटिंग में इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर राॅब की को भी बुलाया गया है, लेकिन मीटिंग में राॅब के वोट का कोई भी महत्व नहीं होगा। बता दें कि एंड्रयू स्ट्राॅस राॅब की से पहले इस पद पर कार्यरत थे।
ईसीबी लंबे समय के लिए खिलाड़ियों की खोज में
बता दें कि रिचर्ड थाॅमसन ने ईसीबी में अपनी नियुक्ति के बाद से बोर्ड के करीब 12 से ज्यादा लोंगो को विभिन्न पदों पर बदल चुके हैं और इस दौरान कुछ नए लोंगो की नियुक्ति भी उन्होंने की है।
दूसरी ओर बोर्ड मीटिंग में कप्तानों के उपस्थित होने से बोर्ड और खिलाड़ियों के संबंधों के भी खराब होने की अटकले लगाई जा रही हैं। साथ ही बोर्ड खिलाड़ियो के साथ लंबे समय का अनुबंध करके उन्हें नेशनल क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करवाने की भी योजना बना रहा है।
दूसरी तरफ आपको बेन स्टोक्स और जोस बटलर के बारे में जानकारी दें तो दोनों इस समय आईपीएल 2023 में क्रमश: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के साथ जुड़े हुए हैं। दोनों ही इंग्लैंड में क्रिकेट के बहुत बड़े चेहरे हैं।