ENG vs AUS: तीसरे दिन भी फेल नजर आई इंग्लैंड की रणनीति, कंगारूओं ने बनाई 221 रनों की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के खेल के बाद दूसरी पारी में 221 रनों की बढ़त बना ली है।
अद्यतन - Jun 30, 2023 10:52 pm

एशेज सीरीज (Ashes Series) का दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 416 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए थे। हैरी ब्रूक 51 गेंदों में चार चौकों की मदद से 45 रन और बेन स्टोक्स 57 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन पर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे।
लेकिन तीसरे दिन इंग्लैंड 325 रनों में ऑलआउट हो गई। बारिश के चलते तीसरे दिन का खेल जल्दी रोका गया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं और 221 रनों की बढ़त बना ली है।
ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई इंग्लैंड
पहली पारी में इंग्लैंड के बेन डकेट और जैक क्रॉली जैसे बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया था। बेन डकेट ने 134 गेंदो में 98 रन और जैक क्रॉली ने 48 गेंदो में 48 रनों की पारी खेली थी। वहीं ओली पोप ने (42 रन) बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया था। बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक दूसरे दिन के बाद क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन तीसरे दिन की शुरूआत में ही हैरी ब्रूक (50 रन) पर मिचेल स्टार्क के हाथों आउट हो गए।
कप्तान बेन स्टोक्स भी (17 रन) पर मिचेल स्टार्क के शिकार बन गए। जिसके बाद जॉनी बेयरस्टो भी कुछ कमाल दिखा पाने में नाकामयाब रहे, और (16 रन) पर जोश हेजलवुड के हाथों आउट हो गए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 17 ओवर में 88 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। जोश हेजलवुड और ट्रैविस हेड के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे। वहीं पैट कमिंस, नाथन लियोन और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़े- मुझे नहीं लगता कि वे एप्रोच में बदलाव करने जा रहे, इंग्लैंड के बैजबॉल रणनीति पर जेसन गिलेस्पी की दो टूक
दूसरी पारी में शुरूआत से मजबूत नजर आई ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में भी एक अच्छी शुरूआत मिली। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। डेविड वॉर्नर (25 रन) पर जोश टंग के शिकार बन गए। जिसके बाद मार्नस लाबुशेन 41वें ओवर मे (30 रन) पर जेम्स एंडरसन के हाथों विकेट गंवा बैठे।
उस्मान ख्वाजा तीसरे दिन के बाद (58 रन) और स्टीव स्मिथ (6 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है। दोनों ही बल्लेबाज चौथे दिन लंबी पारी खेलकर इंग्लैंड के लिए बड़ा लक्ष्य खड़ा करना चाहेंगे। वहीं तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो जेम्स एंडरसन और जोश टंग दोनों के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
यहां देखें तीसरे दिन के खेल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-
I’m not very clued up on the cricket… anyone know how likely the ashes 2nd test will end in a draw? Or is this an Aussie white wash? #ashes #TheAshes2023
— Scott Nelson (@scottynelson02) June 30, 2023
I’d like to congratulate Australia on winning the 2nd test #Ashes2023
— Al Britten (@AlBritten) June 30, 2023
https://twitter.com/sports__addict1/status/1674807670681812995?s=20
From 188-1 to basically loosing the 2nd test….. England have done a proper Everton here 🤦♂️🤣🤣💩#Ashes
— Pablo_1878 (@Littlefield79) June 30, 2023
It is looking increasingly likely by the minute that #England will be the team to lose the 2nd Test by 150 runs 🤣🤣🤣#ZakCrawley #Bazball #Lords
— $hetty K1r@N (@shettykiran) June 30, 2023
It looks like Australia is well on set to win the 2nd test match too . Well In ashes history only one time a side had made a comeback from 0-2 to 3-2 and it was don Bradman side.
— Aryan (@aryan_14_) June 30, 2023
Mark my word, Anderson would retire after this series or may get dropped after 2nd test.
— Ankit (@Ankit40657032) June 30, 2023
Today was probably the day the ashes were lost, a dreadful first session has given Australia full control of the 2nd test #ashes
— Tom furness (@Tomfurness2) June 30, 2023
https://twitter.com/SahilKa90927590/status/1674825329163259905?s=20
2nd test also going Australia’s way#Ashes2023 #ENGvsAUS
— DemoCrazy (@DemoCrazy2023) June 30, 2023
It's not only the failure of Brendon McCullum found Bazball which is backfiring on Ben Stokes lead England but also shown the Diminishing Prowess of James Anderson & Stuart Broad Era! ECB
Became PCB as far as the Pitch preparation for the 2nd Test too#Ashes#AUSvsENG#ENGvAUS pic.twitter.com/ycBWN8cCGA— MTvalluvan (@MTvalluvan) June 30, 2023
#TheAshes is over for England, Pathetic. Too many dropped catches throughout the series, declaring too early in the 1st test, Australia win this 2nd test and its all over, No way are #EnglandCricket winning 3 tests in a row #ENGvsAUS
— JoshuaGeorgeElliot (@Hayward77Joshua) June 30, 2023