ENG vs AUS: दूसरे दिन कंगारूओं ने लड़ी लड़ाई लेकिन मेजबान इंग्लैंड ने भी किया पलटवार
दूसरे दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 12 रनों की बढ़त बना ली है।
अद्यतन - जुलाई 29, 2023 12:03 अपराह्न

एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द ओवल में खेला जा रहा है। मेजबान इंग्लैंड पहले ही दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 283 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था। वही हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 85 रनों की पारी टीम के लिए खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 295 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 12 रनों की बढ़त बना ली है।
स्टीव स्मिथ ने खेली अच्छी पारी
पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में डेविड वॉर्नर 24 रन पर क्रिस वोक्स के हाथों आउट हो गए थे। उस्मान ख्वाजा (26 रन) और मार्नस लाबुशेन (2 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन दूसरे दिन की शुरूआत में ही मार्नस लाबुशेन (9 रन) पर मार्क वुड के हाथों आउट हो गए। जिसके बाद उस्मान ख्वाजा 52वें ओवर में (47 रन) पर स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों LBW आउट हो गए।
उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। जिसके बाद मिचेल स्टार्क भी (7 रन) पर विकेट गंवा बैठे। ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद स्टीव स्मिथ ही टीम की बड़ी उम्मीद थे।
स्टीव स्मिथ और कप्तान पैट कमिंस के बीच 54 रनों की शानदार साझेदारी हुई। स्टीव स्मिथ ने 123 गेंदों में 6 चौको की मदद से 71 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। पैट कमिंस ने (36 रन) और टॉड मर्फी ने (34 रन) की अहम पारी टीम के लिए खेली।
यह भी पढ़े- Ashes 2023: जो रूट के इस बवाल कैच से नहीं हटेगी आपकी नजर, वीडियो देख कहेंगे वाह!
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी दिखाया शानदार खेल
पहली पारी में 283 रनों पर ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड की मंशा यही थी कि ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हाल में ज्यादा रनों की लीड से रोकना। जिस काम में मेजबान इंग्लैंड सफल भी हुई। स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और जो रूट के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे। वहीं जेम्स एंडरसन ने भी एक विकेट अपने नाम किया। क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया। और ऑस्ट्रेलिया 295 रनों पर ऑलआउट हो गई।
यहां देखें दूसरे दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन
Murphy currently is killing on their roles
Be it todd for Australian team by hitting england Speedster 3 sixes
Or Cillian in Oppenheimer by blasting bomb #Ashes2023 #Oppenheimer #engvaus #ashes— Somnath Chakraborty (@Somnath44333169) July 29, 2023
Classis decision
World class umpiring👏👏👏#ENGvAUS #NitinMenon https://t.co/AFib8DRmkz— SeedingSmiles (@SeedingSmiles) July 29, 2023
Why this umpire was not available during dhoni's run out in 2019 semi final 😑#Ashes2023 #ENGvAUS #WorldCup2023 https://t.co/WOvNHd2J0c
— Deepanshu 🇮🇳 (@Deepanshu5777) July 29, 2023
#anderson is just playing to get mark of #700 test wickets. Once #robinson is fit, Anderson will out of playing 11. #EnglandCricket #Ashes2023 #ENGvAUS #test
— Film Hindi (@Unknown_guy92) July 29, 2023
https://twitter.com/Yorkist888/status/1685166507762868224?s=20
One of THOSE Broady spells 😍
Woakes continues his form 🔥
The match in the balance ⚖🏴 #ENGvAUS 🇦🇺 | #Ashes pic.twitter.com/MkzSQ2nHZS
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
It's like Indian Gully cricket 😂#Ashes2023 #ENGvAUS
— Milind MGR (@MILINDMGR7) July 29, 2023
#Bairstow's catch but he thought "ennaku yaen vambu" (why bother poking at such things). #Ashes #Root #ENGvAUS #TheAshes https://t.co/DjjBm3Oyd5
— Venkat (@aathumaaathupa) July 29, 2023
Real Black Magic 🪄🪄😱😱
Amezing Stuart broad 🙌🙌
😊Fully Entertaining Test😊Video :- @englandcricket#ENGvAUS#Ashes pic.twitter.com/bm0bVvXsiK
— Rahul (@Rahul_Bhartiya_) July 29, 2023