ENG vs BAN: Shakib Al Hasan ने दिलाई बांग्लादेश को पहली सफलता, Jonny Bairstow अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs BAN: Shakib Al Hasan ने दिलाई बांग्लादेश को पहली सफलता, Jonny Bairstow अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेल पवेलियन लौटे जॉनी बेयरस्टो।

Jonny Bairstow Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)
Jonny Bairstow Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

ENG vs BAN, Jonny Bairstow and Shakib Al Hasan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 7वां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस (ENG vs BAN) जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को धमाकेदार शुरूआत मिली।

डेविड मलान (David Malan) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) की जोड़ी शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही थी। लेकिन बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने दोनों के बीच की साझेदारी को तोड़ने का काम किया। शाकिब अल हसन ने पारी के 18वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

ENG vs BAN: शाकिब ने तोड़ी बेयरस्टो और मलान के बीच की शतकीय साझेदारी

ENG vs BAN, इंग्लैंड की पारी का 18वां ओवर शाकिब अल हसन डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने 1 रन लिया था, जिसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन भागकर डेविड मलान ने स्ट्राइक वापस से जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) को दिया था। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो कोई रन ले पाने में नाकामयाब रहे थे।

फिर ओवर की 5वीं गेंद पर बेयरस्टो (Jonny Bairstow) विकेट गंवा बैठे। शाकिब अल हसन द्वारा डाली गई गेंद काफी ज्यादा शानदार थी जॉनी बेयरस्टो फ्लिक पर वापस गए, लेकिन गेंद तेजी से आगे बढ़ी। जिसके बाद अंदरूनी किनारा लगा और गेंद सीधा स्टंप से टकरा गई।

जॉनी बेयरस्टो 59 गेंदों में 8 चौको की मदद से 52 रन की पारी खेल पवेलियन लौट गए।  डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। शाकिब अल हसन ने इस शतकीय साझेदारी को तोड़ कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिला दी है।

बात मैच की करें तो डेविड मलान अपना शानदार खेल जारी रखते हुए नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक 24 ओवर में इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। डेविड मलान (77 रन) और जो रूट (16 रन) पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है।

close whatsapp