भारतीय बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में दर्ज की जीत तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया
इंग्लैंड की तरफ से रीस टॉप्ली ने सर्वाधिक 6 विकेट अपने नाम किए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 15, 2022 12:06 अपराह्न

इंग्लैंड और भारत के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। जिसमें मेजबान इंग्लैंड टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और इसके दम पर उन्होंने मैच को 100 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रहे और इसी के साथ उन्होंने सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 के स्कोर पर सिमट गई थी। जिसके बाद भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 146 रन के स्कोर पर सिमट गई।
चहल ने दिखाया कमाल लेकिन मोईन अली और विली ने पहुंचाया लड़ने लायक स्कोर तक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिसमें रॉय 23 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रूट ने बेयरस्टो के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया।
लेकिन 72 के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका बेयरस्टो के रूप में लगा जिसके बाद टीम ने जल्द ही 3 विकेट और भी गंवा दिए जिससे 102 के स्कोर पर आधी इंग्लैंड की टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लिविंगस्टोन से टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 33 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए।
यहां से मोईन अली और डेविड विली ने टीम को एक लड़ने लायक स्कोर तक लेकर जाने का काम किया जिसमें दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की साझेदारी देखने को मिली। मोईन अली के बल्ले से 47 रनों की पारी जबकि डेविड विली के बल्ले से 41 रनों की पारी देखने को मिली। जिसके चलते इंग्लैंड की टीम 246 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। भारत की तरफ से गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने 4 जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं मोहम्मद शामी और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
डेविड विली ने गेंद से दिखाया कमाल और भारतीय बल्लेबाज हुए नतमस्तक
247 के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 4 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। यहां से शिखर धवन और विराट कोहली ने पारी को आगे जरूर बढ़ाया लेकिन 27 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका धवन के रूप में लगा जो सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं पंत भी बिना खाता खोले ही आउट हो जबकि विराट कोहली भी सिर्फ 16 रन बनाने के बाद डेविड विली को अपना विकेट दे बैठे।
जिससे 31 के स्कोर तक भारतीय टीम ने अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे। यहां से हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर स्कोर को 75 रन तक जरूर पहुंचाया लेकिन सूर्यकुमार यादव सिर्फ 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिससे भारतीय टीम के लिए मैच में वापसी करना काफी मुश्किल भरा हो गया। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के बल्ले से भी 29-29 रनों की ही पारी देखने को मिली। भारतीय टीम की पारी इस मुकाबले में 38.5 ओवरों में 146 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से रीस टॉप्ली ने 6 विकेट अपने नाम करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।
यहां पर देखिए इंग्लैंड की जीत के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया:
https://twitter.com/Allrounder_Anki/status/1547637419176247296
Indian team Performance
In 1st match In next match#INDvsENG pic.twitter.com/s0cIOxMUwC
— Raj (@SayMyName_Me) July 14, 2022
Once again India batting exposed to left arm bowlers #INDvsENG #ViratKohli #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/N54AuHpG85
— pavan gangisetty (@pavangangisetti) July 14, 2022
It’s a routine process #ViratKohli 🥲 #ENGvsIND #INDvsENG #englandvsindiaonsonyliv pic.twitter.com/cV76j1jOL4
— introvert guy (@introvertmedic0) July 14, 2022
India's 146 at Lord's today is their lowest all-out total in an ODI since their 92 v New Zealand at Hamilton on 31 January 2019. It is the lowest a/o total v England in an ODI since Pakistan's 141 at Cardiff on 8 July 2020#EngvInd
— Arthur_S (@allanholloway) July 14, 2022
Indian bowlers did their job, but batters didn't turn up. Good fight from England though, Topley was just superb 👏🏽 100 run win is as convincing as any. Super Sunday ahead! #ENGvIND
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) July 14, 2022
SA are in England. Their ODI series starts on 19th July. England v India ODI series finishes on 17th July. I think this could have been a really good Tri Series. Would have been great for the fans as well. Tri series > Bilaterals. #ENGvIND
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) July 14, 2022
That winning feeling 🙌
Toppers ends with SIX wickets 🔥
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/5e0auq4yc6
— England Cricket (@englandcricket) July 14, 2022
The best bowling ODI figures at both London venues came in this series.
Best bowling figures at:
The Oval – Jasprit Bumrah 6/19
Lord's – Reece Topley 6/24#ENGvIND— Kausthub Gudipati (@kaustats) July 14, 2022
https://twitter.com/GryllidaeC/status/1546853185486299137