इंग्लैंड बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और ऋषभ पंत की वापसी देखने को मिलेगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Jul 8, 2022 6:11 pm

इंग्लैंड और भारत के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का भारतीय टीम ने काफी शानदार तरीके से आगाज करते हुए साउथैम्पटन के मैदान पर खेले गए पहले मैच को 50 रनों से अपने नाम किया। अब दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। जिसमें भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले को भी अपने नाम करने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी। इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी भी अब टीम के साथ जुड़ जायेंगे जिससे गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही और भी मजबूती देखने को मिलेगी।
पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। जिसमें टीम के खिलाड़ी बिना दबाव के खेलते हुए नजर आए जिसकी वजह से 20 ओवरों आसान से टीम 198 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन की वजह से टीम ने इंग्लैंड को सिर्फ 148 के स्कोर पर समेट दिया। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या का गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था।
वहीं दूसरी तरफ मेजबान इंग्लैंड की टीम को लेकर बात की जाए तो उनके लिए इस मुकाबले को किसी भी कीमत जीतना काफी अहम होने वाला है, क्योंकि इससे वह सीरीज को जीवित रखने में कामयाब होंगे। हालांकि पहले मैच में टीम को सभी विभाग में भारत से मात खाते हुए देखा गया जिसकी वजह से उनके लिए दूसरे टी-20 मैच में वापसी करना आसान काम नहीं होने वाला है।
मैच जानकारी:
दूसरा टी-20 – इंग्लैंड बनाम भारत
स्थान – एजबेस्टन, बर्मिंघम
दिन और समय – 9 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी लिव
पिच रिपोर्ट
बर्मिंघम के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर अब तक बल्लेबाजी करना काफी आसान काम दिखा है। पिछले 5 टी-20 मुकाबलों में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन देखने को मिला है।
संभावित अंतिम एकादश:
इंग्लैंड
इस मुकाबले को लेकर इंग्लैंड की टीम की संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें किसी तरह के बदलाव होने की उम्मीद काफी कम दिख रही है। कप्तान जॉस बटलर एक बार फिर से उसी एकादश के साथ मैदान पर उतरने का फैसला कर सकते हैं।
संभावित एकादश – जेसन रॉय, जॉस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), डाविड मलान, मोईन अली, लियम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टिमाल मिल्स, रीस टॉप्ली, मैथ्यू पार्किंसन।
भारत
दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की पूरी उम्मीद है, जिसमें प्रमुख खिलाड़ियों के टीम में वापस आने के बाद से उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। जिसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह खेलते हुए दिखाई देंगे।
संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
संभावित Dream11 टीम:
जॉस बटलर (उप-कप्तान), ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, विराट कोहली, दीपक हुड्डा, लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, हार्दिक पांड्या (कप्तान), हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, क्रिस जॉर्डन।