इंग्लैंड बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

अभी तक इस टी-20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

India. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)
India. (Photo by Gareth Copley – ECB/ECB via Getty Images)

इंग्लैंड और भारत के बीच में खेली 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला जहां भारतीय टीम ने 49 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं अब टीम की नजर नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ इस सीरीज को 3-0 से खत्म करने पर होगी। भारतीय टीम के लिए दूसरे टी-20 मुकाबले में जहां रवींद्र जडेजा का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, वहीं गेंदबाजी में एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग गेंदों से इंग्लिश बल्लेबाजों को तकलीफ में डालने का काम किया।

दूसरी तरफ इंग्लैंड टीम को लेकर बात की जाए तो उनके लिए दूसरे टी-20 मुकाबले में एक बात को सकारात्मक कही जा सकती है, वह अपना पहला मुकाबला खेल रहे तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन का शानदार प्रदर्शन। जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का विकेट अपने नाम किया।

मैच जानकारी:

तीसरा टी-20 – तीसरा टी-20

स्थान – ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

दिन और समय – 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर

पिच रिपोर्ट:

दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का तीसरा टी-20 मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर औसत पहली पारी का स्कोर 200 के पार देखने को मिला है। जिसके चलते गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित होने वाला है।

संभावित अंतिम एकादश:

इंग्लैंड

इस मुकाबले के लिए मेजबान टीम की संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें शायद किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद टीम अपना सम्मान बचाने के इरादे से इस मुकाबले में खेलने उतरेगी।

संभावित एकादश – जेसन रॉय, जॉस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), डाविड मलान, लियम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैथ्यू पार्किंसन।

भारत

भारतीय टीम की तरफ से दूसरे टी-20 मुकाबले में  शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। जिसमें टीम अपने अहम खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने का फिर से फैसला कर सकती है। सभी की नजरें विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं।

संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

संभावित Dream11 टीम:

ऋषभ पंत, जॉस बटलर, रोहित शर्मा, लियम लिविंगस्टोन, डाविड मलान, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, हार्दिक पांड्या (कप्तान), युजवेंद्र चहल, क्रिस जॉर्डन (उप-कप्तान), भुवनेश्वर कुमार।

close whatsapp