“टीम इंडिया पर था फाइनल का दबाव”- वर्ल्ड कप फाइनल की हार को लेकर बोले संजय मांजरेकर
पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत की कमजोरियों पर वार किया।
अद्यतन - Nov 26, 2023 11:40 am

ऑस्ट्रेलिया और भारत 19 नवंबर को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने थे, जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम छठी बार खिताब जीतने में सफल रही। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने फाइनल मुकाबले भारत की हार पर अपनी राय दी और बताया कि कैसे फाइनल मैच के दबाव ने मेजबान टीम को परेशान कर दिया। उन्होंने लिमिटेशन पर भी बात की जिनका भारत को पूरे वर्ल्ड कप 2023 में सामना करना पड़ा।
स्टार स्पोर्ट्स से विशेष रूप से बात करते हुए, भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उन लिमिटेशन पर बात की, जिनका भारत को पूरे टूर्नामेंट में सामना करना पड़ा, उन्होंने कहा, “भारत के पास कुछ लिमिटेशन थी, जिन्हें उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में खूबसूरती से कवर किया, जिसमें जडेजा सातवें नंबर पर थे और उनकी बल्लेबाजी छठे नंबर पर ही खत्म हो गयी थी।”
संजय मांजरेकर ने वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में भारत की समस्याओं को लेकर बात की
मांजरेकर ने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘बल्लेबाजी में गहराई नहीं थी और जिस तरीके से केएल राहुल ने यह जानते हुए पारी को संभाला कि अब ज्यादा बल्लेबाजी नहीं है, यह आपने देखा होगा।’’
मांजरेकर ने कहा, “मैं कई सारे कारक देख रहा हूं, जैसे- धीमी पिच और केएल राहुल और अन्य लोग का उस वक्त बल्लेबाजी करना जब आपके पास विकेट नहीं बचे थे। जरा कल्पना करें कि यह मैच श्रीलंका और भारत के बीच एक लीग मैच होता। तो क्या भारत ने यह जोखिम उठाया होता? शायद हां, अगर यह एक लीग मैच होता, तो भारत अलग तरह से खेलता।”
आपको बता दें कि, वर्ल्ड कप फाइनल में ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति से बल्लेबाजी की गहराई में आई कमी काफी महसूस की गई। वह बांग्लादेश के खिलाफ लगी चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए थे जिससे भारत ने बचे हुए मैचों में दो बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया था।
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2024 रिटेंशन डेडलाइन से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका