विराट कोहली एक बार फिर हुए विफल तो बार्मी आर्मी ने कुछ इस तरह उड़ाया उनका मजाक; देखिए वीडियो
विराट कोहली पहली पारी में मात्र 11 रन बनाकर आउट हुए थे।
अद्यतन - जुलाई 4, 2022 4:08 अपराह्न

इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निर्धारित पांचवें और अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया की दूसरी पारी के दौरान विराट कोहली एक बार फिर बल्ले के साथ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। 3 जुलाई को पुनर्निर्धारित टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली मात्र 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
आपको बता दें, दाएं-हाथ के संघर्षरत बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम की दूसरी पारी के 30वें ओवर में बेन स्टोक्स की शानदार गेंद को फ्रंट फुट पर खेलने की कोशिश में अपना विकेट गवां बैठे। स्टोक्स की यह गेंद कोहली के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के पास गई, लेकिन गेंद उनके दस्तानों से फिसल गई।
बार्मी आर्मी ने जमकर मनाया विराट कोहली के विकेट का जश्न
लेकिन पहली स्लिप पर तैनात जो रूट ने गेंद को पकड़ने में कोई भूल नहीं की और इस तरह भारतीय बल्लेबाज की पारी का अंत हुआ, जिसके बाद बार्मी आर्मी ने जमकर उनके विकेट का जश्न मनाया। आपको बता दें, इंग्लैंड की बार्मी आर्मी और विराट कोहली के बीच प्यार-नफरत का रिश्ता है, जो हमें पुनर्निर्धारित टेस्ट के दौरान एक बार फिर देखने को मिला।
इस बीच, जैसे ही कोहली ने पवेलियन के लिए रूख किया, बार्मी आर्मी ने इस विकेट का जश्न बड़े उत्साह से मनाया और वे वायरल वीडियो में ‘चीरियो’ के नारे लगाते हुए दिग्गज क्रिकेटर को बिदाई दें रहे थे, और उनकी बर्खास्तगी का जश्न मना रहे थे। बता दें, इससे पहले कोहली ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी को जमकर तंग किया था, खासकर जॉनी बेयरस्टो को और यहां तक उसे फ्लाइंग किस देकर अलविदा किया था।
यहां देखिए बार्मी आर्मी द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया वीडियो –
Cheerio @imVkohli 👋 #ENGvIND pic.twitter.com/Ash41UoJpA
— England's Barmy Army 🏴🎺 (@TheBarmyArmy) July 3, 2022
आपको बता दें, इस समय ऋषभ पंत (45*) और श्रेयस अय्यर (9*) क्रीज पर हैं, और भारत की दूसरी पारी का स्कोर 160 रनों का आंकड़ा पार कर चुका है, और टीम इंडिया इंग्लैंड क्रिकेट टीम से 300 रनों से आगे चल रही है। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड दो विकेट चटका चुके हैं, जबकि जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली है।