पिछले 1 साल में भारतीय टीम के 8वें कप्तान बनने के लिए तैयार हैं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 1, 2022 2:33 अपराह्न

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच में 1 जुलाई से 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। दरअसल इस टेस्ट मैच के शुरुआती 4 मुकाबले साल 2021 में खेले जा चुके हैं। लेकिन 5वां टेस्ट मैच कोविड संक्रमित मामले सामने आने की वजह से उस समय रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद अब लगभग 1 साल के बाद सीरीज के इस आखिरी टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पिछले 1 साल में दोनों ही टीमों में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
भारतीय टीम में जहां इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती 4 मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल और रोहित शर्मा मौजूद नहीं होंगे। वहीं टीम की कप्तानी का जिम्मा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभालने जा रहे हैं। जिसमें पिछले 1 साल के अंदर बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाले 8वें खिलाड़ी होंगे।
हालांकि बाकी 7 कप्तानों के मुकाबले बुमराह को इससे पहले कप्तानी करने का बिल्कुल भी अनुभव हासिल नहीं हैं। लेकिन उन्होंने कुछ मुकाबलों में उप-कप्तान के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को जरूर निभाया है। भारतीय टीम मैनेजमैंट के लिए कप्तानी को लेकर उस समय से परेशानी का सामना करना पड़ा जबसे विराट कोहली ने इस जिम्मेदारी को छोड़ने का फैसला किया।
जिसके लगातार अलग-अलग फॉर्मेट की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा किसी और खिलाड़ी को संभालना पड़ा। जिसमें रोहित शर्मा जिनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई वह कुछ में अनफिट होने की वजह से और कुछ सीरीज में ब्रेक लेने के चलते बाहर रहे। हाल में ही आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैचों की सीरीज में हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाला था।
महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा ले सकते हैं जसप्रीत बुमराह
28 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान खेलने वाले हैं। जिसमें वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से इस मामले में प्रेरणा ले सकते हैं। जिनको कप्तानी का बिल्कुल भी अनुभव नहीं था और इस जिम्मेदारी को मिलने के बाद वह भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान साबित हुए।
इसी को लेकर बुमराह ने प्रेस वार्ता में कहा कि, मुझे याद है कि मैने जब धोनी से बात की थी तो उन्होंने बताया कि भारतीय टीम की कप्तानी करने से पहले उन्होंने पहले किसी टीम के लिए बतौर कप्तान नहीं खेला था। अब हम उनकी गिनती सर्वकालिक महान कप्तानों में करते हैं। जिसके बाद मेरा ध्यान अब उन चीजों पर है कि किस तरह से हम टीम की मदद अपने खेल के जरिए कर सकते हैं।