ENG vs PAK Match Prediction, 3rd T20I: इंग्लैंड vs पाकिस्तान के बीच होने वाला आज का मैच कौन जीतेगा?

ENG vs PAK Match Prediction, 3rd T20I: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच कौन जीतेगा?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 28 मई को खेला जाएगा।

ENG vs PAK (Photo Source: X/Twitter)
ENG vs PAK (Photo Source: X/Twitter)

ENG vs PAK 3rd T20I Match Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरे टी20 मैच में 23 रनों से जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा टी20 मैच दोनों टीमों के बीच 28 मई को खेला जाएगा, यह मैच जीतकर मेजबान सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। जोस बटलर ने 51 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 84 रनों की पारी टीम के लिए खेली थी। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिया था। पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवरों में 160 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए फखर जमान ने 45 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इंग्लैंड के लिए रीस टॉपली ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया था।

मैच डिटेल्स (England vs Pakistan Match Details):

मैच जानकारी
मैच इंग्लैंड vs पाकिस्तान, तीसरा टी20 मैच
वेन्यू सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
दिन और समय 28 मई, मंगलवार, शाम 7ः00 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप

पिच रिपोर्ट (ENG vs PAK Pitch Report):

Sophia Gardens, Cardiff की पिच पर गति और बाउंस देखने को मिलेगा। शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलेगी। जिसके बाद यह बल्लेबाजों के लिए उपयोगी हो जाएगा। दूसरी पारी में यहां बल्लेबाजी करने वाली टीम अब तक ज्यादा सफल हुई है। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs PAK Head to Head to Head Records):

खेले गए कुल मैच 31
इंग्लैंड ने जीता 20
पाकिस्तान ने जीता 9
नो रिजल्ट 2

संभावित प्लेइंग XI (England vs Pakistan Probable Playing XIs):

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI:

फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्र आर्चर, आदिल रशीद, रीस टॉपली

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पिछले मैच में 51 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रनों की शानदार पारी टीम के लिए खेली थी। तीसरे टी20 मैच में भी बटलर शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

जोफ्रा आर्चर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिया था। वह तीसरे टी20 में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

कौन जीतेगा आज का मैच (Who will win Today’s Match):

सिनैरियो 1

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले का स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 150-160

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 180-190

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

close whatsapp