मुल्तान टेस्ट से पहले नसीम शाह ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता; पढ़िए पूरी खबर
नसीम शाह की चोट मोहम्मद वसीम जूनियर के लिए टेस्ट डेब्यू का रास्ता साफ कर सकती है।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2022 10:11 पूर्वाह्न

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं, क्योंकि 19-वर्षीय दाएं-हाथ के तेज गेंदबाज का कंधे में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले से ही अपने स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हरिस रउफ के बिना हैं, जिन्होंने पहले टेस्ट में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अपने क्वाड को घायल कर दिया और अब घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में नसीम शाह की कंधे की चोट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 9 दिसंबर से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के लिए एक सिरदर्द बन बन गई है।
पाकिस्तान पर मंडरा रहा है एक और चोट का खतरा
आपको बता दें, नसीम शाह को रावलपिंडी टेस्ट के दौरान कंधे में मामूली चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने दोनों पारियों में गेंदबाजी की और पांच विकेट लिए। हालांकि, युवा तेज गेंदबाज रावलपिंडी में गेंदबाजी करते हुए अपने कंधे को कई बार पकड़ते हुए नजर आए और यहां तक कि उन्होंने 8 दिसंबर को पूरे प्रशिक्षण सत्र में गेंदबाजी नहीं की।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, नसीम शाह के दाहिने कंधे में दर्द है, जिसके कारण उनका मुल्तान टेस्ट में खेलना संदेह के घेरे में हैं। नसीम की संभावित अनुपस्थिति पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि वे पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहे हैं।
हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने प्रेस कांफ्रेंस में नसीम की फिटनेस या चोट को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता जाहिर नहीं की। अब देखना यह है कि वह इस मैच में हिस्सा ले पाते हैं या नहीं। आपको बता दें, नसीम को इस साल अप्रैल में काउंटी चैम्पियनशिप में इसी तरह की कंधे की चोट लगी थी।