टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को भारत से बेहतर टीम मानते हैं शेन वॉटसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को भारत से बेहतर टीम मानते हैं शेन वॉटसन

इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवां टेस्ट 1 जुलाई से खेला जाएगा।

England Test Team (Image Source: Getty Images)
England Test Team (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाले पुनर्निधारित पांचवें टेस्ट मुकाबले में मेजबान की जीतने की उम्मीदें भारत से ज्यादा है। यह मुकाबला 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

बता दें, कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस सीरीज के आखिरी मुकाबले को पिछले साल रद्द कर दिया गया था। हालांकि सभी चीजों के ठीक होने के बाद अब इस आखिरी मुकाबले को 1 जुलाई से फिर से शुरू किया जा रहा है।

शेन वॉटसन ने इंग्लैंड और भारतीय टीम को लेकर की बात

ICC रिव्यू शो में शेन वॉटसन ने कहा कि, ‘राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम काफी मजबूत लग रही है लेकिन इंग्लैंड की नई टीम काफी आक्रामक और मजबूत है। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी थी। जहां एक तरफ इंग्लैंड ने कुछ टेस्ट मुकाबले खेल कर आ रही है वहीं दूसरी ओर भारत ने पिछले कुछ समय से सिर्फ टी-20 मुकाबले ही खेले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम कमाल की है लेकिन उन्होंने पिछले 3-4 महीनों में सिर्फ वनडे और टी-20 क्रिकेट खेला है। टेस्ट क्रिकेट की बात कुछ और ही होती है। सभी खिलाड़ियों की मानसिकता में काफी फर्क होता है। उनको टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से ही अभ्यास करना पड़ता है।’

शेन वॉटसन ने बताया कि स्टोक्स-मैकुलम की जोड़ी का इंग्लैंड में क्या प्रभाव पड़ा

भारत इस टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर इंग्लैंड को इस सीरीज में बराबरी करनी है तो उन्हें बर्मिंघम टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी। शेन वॉटसन ने आगे कहा कि, ‘न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था वहीं ब्रेंडन मैकुलम को हेड कोच बनाया गया था। दोनों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

भारत ने इस सीरीज में पिछले साल इंग्लैंड को लॉर्ड्स और द ओवल में मात दी थी वहीं हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला नॉटिंघम में बराबरी पर खत्म हुआ था।

close whatsapp